फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड की बेटी सोनिया सेना में बनीं लेफ्टिनेंट, हुईं गौरवान्वित, तस्वीरों में देखें गौरव के पल...

Sat, 20 Mar 2021 05:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Chamoli District daughter Sonia became Lieutenant in Indian army photos
सोनिया राणा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चमोली जिले के पोखरी की सोनिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। सोनिया की बड़ी बहन मोनिका राणा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र इंदौर में वैज्ञानिक हैं। सोनिया ने नेवी के मुंबई स्थित अस्पताल अश्वनी में चार साल का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इसके बाद सोनिया को सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में तैनाती मिली है। सोनिया भारतीय सेना में नायब सूबेदार सेना शिक्षाकोर से सेवानिवृत्त शिशुपाल सिंह राणा और ऊषा राणा की बेटी हैं। सोनिया ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है। शिशुपाल सिंह का परिवार इस समय देहरादून में रहता है। जबकि मूल रूप से वह चमोली जिले के चंद्रशिला कांडाई क्षेत्र के हैं। सोनिया ने 2015 में केंद्रीय विद्यालय रायपुर देहरादून से 12वीं पास की थी। इसके बाद 2016 में सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में नर्सिंग आफिसर की परीक्षा पास की, जिसके बाद चार साल का प्रशिक्षण पूरा कर अब वह लेफ्टिनेंट बन गई हैं। गांव की बेटी के सेना में अफसर बनने की सूचना के बाद से चंद्रशिला कांडई गांव में खुशी की लहर है।



यह भी पढ़ें...  मंगल पर भेजे गए नासा के अंतरिक्ष यान में उत्तराखंड की इन दो बहनों के भी नाम, जानिए इनके बारे में...

Uttarakhand News: Chamoli District daughter Sonia became Lieutenant in Indian army photos
सोनिया राणा - फोटो : अमर उजाला

सोनिया के ताऊजी प्रेम सिंह राणा, पदम सिंह राणा, हर्षवर्द्धन राण, दादा मंगल सिंह राणा सहित अन्य रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि सोनिया ने भारतीय सेना में अफसर बनकर हमारा नाम रोशन किया है।

 

Uttarakhand News: Chamoli District daughter Sonia became Lieutenant in Indian army photos
सोनिया राणा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सोनिया की बड़ी बहन मोनिका राणा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र इंदौर में वैज्ञानिक हैं।
 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: वायु सेना की प्रशासनिक विंग के प्रमुख बने एयर मार्शल विजयपाल राणा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Chamoli District daughter Sonia became Lieutenant in Indian army photos
सोनिया राणा - फोटो : अमर उजाला

जबकि दूसरी बड़ी बहन दीपिका राणा दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Chamoli District daughter Sonia became Lieutenant in Indian army photos
सोनिया राणा - फोटो : अमर उजाला

सोनिया का छोटा भाई सूरज राणा इंदौर में एमबीए की तैयारी कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed