फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के जंगलों में विकराल हुई आग, कर्णप्रयाग में स्कूल और गांव तक पहुंची, तस्वीरें

Tue, 23 Feb 2021 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Feb 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : fire season, wildfire reaches near school and village in karanprayag
उत्तराखंड में जंगलों में वनाग्नि - फोटो : अमर उजाला

फायर सीजन शुरू होने के बाद जंगल की आग का सिलसिला लगातार जारी है। कर्णप्रयाग में सेमीग्वाड़ गांव के पास जंगल में लगी आग रविवार रात को और विकराल हो गई। आग स्कूल और गांव तक पहुंच गई थी, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। ग्रामीण रातभर आग बुझाने में लगे रहे। ग्रामीणों ने एक जगह की आग बुझाई थी कि दूसरी तरफ सेमी गांव में फिर आग लग गई। आग से सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। सोमवार देर शाम तक वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। जंगल में आग लगने से हिंसक जानवरों का गांव में आने का खतरा बना है। कर्णप्रयाग के समीप सेमीग्वाड़ गांव के जंगल तीन दिनों से लगातार जल रहे हैं। जंगल में चीड़ के पेड़ और पीरूल की अधिकता होने से वन विभाग भी आग पर काबू नहीं पा सका। ग्रामीणों ने कहा कि रविवार रात को आग स्कूल और गांव के पास आ गई। यह देख स्थानीय निवासी अनुज, नवल, राधे, नवीन, प्रहलाद, संजय, गिरीश, गौरव, राकेश, मनीष, लक्ष्मी, दिवाकर, ममता, रेखा, सोनी, मंजू, उम सोबती, दर्शनी, विनीता, विशंबरी आदि पानी और हरी टहनियां लाकर आग बुझाने में जुट गए। उन्हें जहां-जहां पीरूल दिखा, वह उसे हटाते गए और इस तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

uttarakhand news : fire season, wildfire reaches near school and village in karanprayag
उत्तराखंड में जंगलों में वनाग्नि - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया कि वहां आग बुझने के बाद बाद सेमी गांव में आग लग गई। वन विभाग के रेंजर विक्रम रावत ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद फिर से असामाजिक तत्व जंगल में आग लगा दे रहे हैं।

uttarakhand news : fire season, wildfire reaches near school and village in karanprayag
उत्तराखंड में जंगलों में वनाग्नि - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं और आग पर काबू पा रहे हैं। वहीं पिछले दिनों में ही प्रदेश में करीब 350 मामले सामने आए हैं और करीब 400 हेक्टेयर जंगल इससे प्रभावित हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : fire season, wildfire reaches near school and village in karanprayag
उत्तराखंड में जंगलों में वनाग्नि - फोटो : अमर उजाला

हालांकी अभी तक कोई बड़ा मामले सामने नहीं आया है। प्रदेश में फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू हुआ, लेकिन वन विभाग को इससे पहले से ही जंगलों के सुलगने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news : fire season, wildfire reaches near school and village in karanprayag
उत्तराखंड में जंगलों में वनाग्नि - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों में भी आग की घटनाए सामने आईं। वन विभाग की इस चिंता को देखते हुए फायर सीजन शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वनाग्नि के नियंत्रण की तैयारी की समीक्षा भी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed