{"_id":"5ffbf8d28ebc3e2f14763244","slug":"uttarakhand-news-woman-allegation-on-roorkee-mayor-gaurav-goya-parshad-protest-in-kotwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : महिला ने दी मेयर के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर तो मचा बवाल, पार्षदों ने घेरी कोतवाली, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : महिला ने दी मेयर के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर तो मचा बवाल, पार्षदों ने घेरी कोतवाली, तस्वीरें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रुड़की मेयर गौरव गोयल और कई पार्षदों ने समर्थकों के साथ महिला द्वारा छेड़छाड़ की तहरीर देने पर गंगनहर कोतवाली का घेराव कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। मेयर ने आरोप लगाया कि महिला और उसका पति उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जो महिला ने तहरीर दी है वह पूरी तरह गलत है।
2 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव
- फोटो : amar ujala
मेयर ने आरोप लगाया कि दोनों उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। मेयर ने दम्पती के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही महिला की ओर से दी गई तहरीर की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मेयर और महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
3 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव
- फोटो : amar ujala
महिला का आरोप है कि मेयर ने उसके पति को जेल से छुड़ाने का बहाना बनाकर कैंप कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी की है। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, मेयर ने महिला और उसके पति पर छवि खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेयर गौरव गोयल ने 22 दिसंबर को उसके पति को अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव
- फोटो : amar ujala
साथ ही उनके साथ मेयर और परिवार ने मारपीट कर दी थी। आरोप लगाया कि मेयर ने झूठे केस में पति को जेल भिजवा दिया था। इसी बीच 25 दिसंबर को मेयर ने एक व्यक्ति से संदेश भिजवाया कि अगर वह पति को जेल से छुड़वाना चाहती है तो कैंप कार्यालय पर आकर मिले। इस पर वह अपनी सास के साथ मेयर के कैंप कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
5 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव
- फोटो : amar ujala
कैंप कार्यालय में मेयर ने सास को बाहर बैठा दिया और अकेले में बात करने की बात कही। आरोप है कि मेयर ने पति को जेल से छुड़ाने के बहाने छेड़खानी कर दी। शोर मचाकर वह किसी तरह वहां से अपनी सास को लेकर घर पहुंची। जब पति जेल से बाहर आए तो उसने सारी बात बताई। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।