फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड गुनगुना रहा है उत्तराखंड पुलिस के इस जवान के गीत

Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police jawan writes song for bollywood
shailendra sharma

इन दिनों बॉलीवुड के साथ हजारों लोग उत्तराखंड पुलिस के इस जवान द्वारा लिखा हुआ गीत गुनगुना रहे हैं। देहरादून के शैलेंद्र शर्मा पुलिस की नौकरी में रहने के साथ ही बॉलीवुड में अपने टैलेंट का जलवा बिखेर रहे हैं। फिल्म ‘द लास्ट टेल ऑफ कायनात’ में शैलेंद्र का लिखा एक गीत लोगों को खूब पसंद आया है।

uttarakhand police jawan writes song for bollywood
shailendra sharma

हरिद्वार बाईपास निवासी शैलेंद्र ने बातचीत में बताया कि वह दून ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में तैनात हैं। बताया कि बचपन से ही
उन्हें गीत लिखने का शौक रहा है। लेकिन, शुरुआत में मंजिल नहीं मिली तो वह उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हो गए।

 

uttarakhand police jawan writes song for bollywood
shailendra sharma

इंडस्ट्री में पांव जमाने के लिए उन्होंने 22 साल तक संघर्ष किया। बताया कि वह जब वर्ष 2008 में डेपूटेशन पर सीबीआई मुंबई गए तो उन्होंने नौकरी के साथ अपने इस टैलेंट को नाम देने के लिए मेहनत की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand police jawan writes song for bollywood
shailendra sharma

शैलेंद्र ने बताया कि ‘द लास्ट टेल ऑफ कायनात’ फिल्म में उनका गीत ‘जरा दिल में तू जगह दे, मुझे जीने की वजह दे’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में यह गीत गायक व म्यूजिक डायरेक्टर बूफी ने गाया है।
 

विज्ञापन
uttarakhand police jawan writes song for bollywood
shailendra sharma

शैलेंद्र ने बताया कि जल्द ही रिलीज हो रही संजय दत्त अभिनीत एक फिल्म में भी उनके लिखे गीत लोग सुन सकेंगे। इसके अलावा अगले साल रिलीज होने वाली एलबम लव शव प्यार व्यार, तेरी फितरत, रोमियो एंड बुलेट में भी कई गाने लिखे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed