पौड़ी जिले के कोटड़ीसैंण से 25 वर्ष पहले आकर रुड़की में बसे पटवाल परिवार के जुड़वा बेटों ने बास्केटबॉल में प्रदेश का नाम ऊंचा कर दिया है। गौरव व सौरभ पटवाल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बास्केटबॉल में अपनी पहचान बना रहे हैं। राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयनित पटवाल भाइयों में से एक गौरव ने लेबनान और जार्डन में आयोजित फीबा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया।
{"_id":"5b4d96a34f1c1b3a748b5390","slug":"uttarakhand-twin-brother-shines-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशों में बास्केटबॉल के हीरो बने देवभूमि के ये जुड़वा भाई, सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों में बास्केटबॉल के हीरो बने देवभूमि के ये जुड़वा भाई, सीएम ने किया सम्मानित
लवजीत शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
gaurav, saurav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
gaurav, saurav
पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम कोटड़ीसैंण निवासी भारतेंद्र 25 साल पहले रुड़की आकर बस गए थे। उनके जुड़वां बेटे गौरव व सौरभ पटवाल हैं। दोनों भाइयों की प्राथमिक शिक्षा देहरादून के मार्शल स्कूल में हुई है। उन्हें बचपन से ही बास्केटबॉल का खेलने का शौक था। गौरव व सौरभ के पिता देहरादून में एक कालेज में प्रवक्ता हैं। जबकि उनकी माता लंढौरा रुड़की के प्राथमिक विद्यालय-2 में शिक्षिका हैं। उनके पिता ने दोनों बच्चों की बास्केटबॉल में रुचि होने पर रुड़की के अशोक नगर स्थित घर की छत पर कोर्ट बना रखा है।
gaurav, saurav
दोनों भाइयों ने रुड़की से ही हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। दोनों भाइयों ने स्कूल की बास्केटबॉल प्रतियोगिता और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करना शुरू कर दिया। दोनों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए 2015 में पंजाब की बास्केटबॉल एसोसिएशन में शामिल कर लिया गया और पंजाब टीम से जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। इसके बाद किसी परिचित की मदद से दोनों ने 2016 में अमेरिका के रॉक आइसलैंड स्थित मिलन स्कूल में सेकेंडरी डिप्लोमा में प्रवेश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav, saurav
दोनों ने पढ़ाई के साथ-साथ शिकागो, कैलीफोर्निया, न्यूयार्क, फिनिक्स सहित कई देशों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर जलवे बिखरे। इसी बीच दोनों को मई 2018 में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बंगलूरू में सीनियर इंडिया कैंप के लिए बुलाया गया। जिसमें गौरव का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हो गया।
विज्ञापन
trivendra singh rawat
इसके बाद गौरव ने 28 जून से दो जुलाई के बीच लेबनान और जार्डन में आयोजित फीबा वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया है। उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विगत शनिवार को देहरादून में दोनों भाइयों को सम्मानित किया किया है।