फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: कहीं मौज-मस्ती कहीं आफत...केदारनाथ में डेढ़ फीट बर्फ, गंगोत्री- यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे का देखें हाल

Thu, 01 Feb 2024 02:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Feb 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway
बर्फबारी के बीच मां यमुना का शीतकालीन प्रवास खरशालीगांव का नजारा - फोटो : amar ujala

चारधाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में लगभग डेढ़ फीट बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के बाद कई पर्वतीय मार्ग बंद हैं। गंगोत्री- यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी बर्फबारी के बाद से बंद है। बीआरओ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में जुटा है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूल चट्टी से आगे बाधित है। एनएच की टीम मार्ग खोलने में जुटी हुई है। बर्फबारी के कारण लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल के पास बंद हुआ है। वहीं बदरीनाथ मोटर मार्ग हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध है। मंडल चोपता मोटर मार्ग धोती धार के पास सुबह से बंद पड़ा हुआ है।

Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हर्षिल, चकराता और टिहरी के सुरकंडा क्षेत्र में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway
सुक्की टॉप में गंगोत्री हाईवे को खोलते बीआरओ के मजदूर - फोटो : amar ujala
चकराता और सुरकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway
गंगोत्री हाईवे - फोटो : amar ujala

केदारनाथ में दिनभर बर्फबारी होती रही, जिससे लगभग डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। बीते चार माह में केदारनाथ में एक दिन में यह सबसे अधिक बर्फबारी है। वहीं, निचले इलाकों में देर शाम हल्की बारिश हुई।

ये भी पढ़ें...जन्नत सा नजारा: खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी...उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी की देखें ये तस्वीरें

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। जिसके चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed