फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हेमकुंड साहिब, गुरुद्वारा भी ढका, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Fri, 26 Feb 2021 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Update: Heavy blanket Of Snow in Hemkund Sahib photos
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब ही बना हुआ है। हेमकुंड साहिब में इन दिनों चार फीट बर्फ जमी हुई है। गुरुद्वारा, सरोवर और आस- पास का क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। हालांकि पिछले साल तक इन दिनों यहां 20 फीट से अधिक तक बर्फ जमी रहती थी। लेकिन इस बार बर्फ बेहद कम है। वहीं पैदल रास्तों में हिमखंड भी काफी कम हैं। हेमकुंड की ये तस्वीरें हेलीकॉप्टर से ली गई हैं।



हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट का कहना है कि पिछले साल पहले अधिक बर्फ और बाद में कोरोना के कारण यात्रा केवल एक ही महीना चल पाई थी। लेकिन इस साल बर्फ कम है जिस कारण यात्रा की तैयारियों में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जल्द ही कपाट खुलने की तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी।


उत्तराखंड माैसम अपडेटः प्रदेशभर में अगले 48 घंटों में पहाड़ों पर हो सकती है हल्की बर्फबारी, बारिश


हेमकुंड साहिब के कपाट हर वर्ष मई माह में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं और यहां बर्फ भी अधिक रहती है। 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में पिछले साल की तुलना में इस साल बर्फ बेहद कम है।


उत्तराखंड: फरवरी की गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, देहरादून और हरिद्वार में सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार
Uttarakhand weather Update: Heavy blanket Of Snow in Hemkund Sahib photos
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला

गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड साहिब में इन दिनों मात्र चार फीट बर्फ ही है और आस्था पथ पर न के बराबर हिमखंड हैं। बर्फ कम होने के कारण यात्रा तैयारियों में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट जल्द ही कपाट खुलने की तारीख का एलान कर देगी।

Uttarakhand weather Update: Heavy blanket Of Snow in Hemkund Sahib photos
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब सरोवर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रदेशभर में अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून व अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather Update: Heavy blanket Of Snow in Hemkund Sahib photos
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे निचले इलाकों में हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून, हरिद्वार में भी बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update: Heavy blanket Of Snow in Hemkund Sahib photos
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आपको बता दें कि गुरुवार देहरादून और हरिद्वार फरवरी माह का सबसे गर्म दिन रहा। अभी तक सबसे गर्म फरवरी का महीना वर्ष 2006 में रहा था। तब अधिकतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया था। लेकिन, गुरुवार को तापमान ने इस आंकड़े को भी पार कर दिया था। शुक्रवार को भी देहरादून में तापमान 31.6 दर्ज किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed