सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में कहर बनकर बरसी बारिश, मलबे और सैलाब में जिंदा दफन हो गए लोग, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Oct 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Disaster in Many Places after Extreme Rainfall Photos
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। बारिश से आए सैलाब और मलबे ने कई जिंदगियों को लील लिया। डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक दो दिन में प्रदेश में अभी तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में छह मौतें हुईं। वहीं, आज मंगलवार को अभी तक 19लोग जान गंवा चुके हैं।



उत्तराखंड में बारिश: हरिद्वार-ऋषिकेश में खतरे के निशान पर बह रही गंगा, हल्द्वानी में गौला नदी का अप्रोच पुल टूटा, तस्वीरें

आज नैनीताल में 13 और अल्मोड़ा में छह लोगों की मौत हो गई। ऊधमसिंह नगर एक व्यक्ति लापता है। वहीं, सोमवार को पौड़ी में तीन, चंपावत में दो और पिथौरागढ़ में एक की मौत हुई थी। 

उत्तराखंड में बारिश से आफत: पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी से फोन पर ली नुकसान की जानकारी

मंगलवार सुबह नैनीताल जिले के रामगढ़ में धारी तहसील में दोषापानी और तिशापानी में बादल फट गया। इस दौरान मजदूरों की झोपड़ी पर रिटेनिंग दीवार गिर गई। जिसमें सात लोग मलबे में दब गए। जिसमें से छह लोगों के शव बरामद हुए हैं। उधर, खैरना में झोपड़ी में पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 

Trending Videos
Uttarakhand Weather Update Today: Disaster in Many Places after Extreme Rainfall Photos
उत्तराखंड में तबाही - फोटो : अमर उजाला

चंपावत के तेलवाड़ में एक व्यक्ति भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, अभी कुछ लोग मलबे में फंसे हैं। चंपावत के तेलवाड़ा में भी मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Disaster in Many Places after Extreme Rainfall Photos
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

उधर, बाजपुर के गांव झाड़खंडी में गडरी नदी में बहे किसान रामदत्त भट्ट (45) का शव मिल गया है। शव घटना स्थल से करीब 200 सौ मीटर दूर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Uttarakhand Weather Update Today: Disaster in Many Places after Extreme Rainfall Photos
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, टनकपुर में भारी बारिश के बाद आए सैलाब में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद ली गई। इस दौरान रेस्क्यू दल ने करीब 65 लोगों को बचाया। रामनगर के सुंदरखाल गांव में राफ्ट व हेलीकॉप्टर से फंसे हुए ग्रामवासियों का निकाला गया। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Disaster in Many Places after Extreme Rainfall Photos
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान दो बच्चे मलबे में दब गए। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। अल्मोड़ा के ही एनटीडी क्षेत्र में एक मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस दौरान एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दो लोगों को सुरक्षित निकल लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed