{"_id":"6044f1708ebc3edc0835dcc0","slug":"uttarakhand-weather-update-today-heavy-snowfall-in-badrinath-and-hemkund-sahib-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, दिखा स्वर्ग सा नजारा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, दिखा स्वर्ग सा नजारा, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Mar 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में रविवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले में रविवार सुबह अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं केदारनाथ में बादल छाए रहे लेकिन बर्फबारी नहीं हुई।
पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह लगभग पांच बजे बारिश शुरू हुई जो सुबह नौ बजे तक होती रही। दोपहर करीब दो बजे फिर मौसम बदला और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। पूरे दिन मौसम की आंख मिचौली चलती रही। मार्च महीने में ही गर्मी शुरू हो थी, लेकिन रविवार को हुई बारिश से फिर से ठंड होने लगी है।
वहीं गोपेश्वर, चमोली और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं केदारनाथ में दिनभर मौसम बदलता रहा लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। मौसम की बेरुखी से फसलें चौपट हो चुकी हैं। साथ ही जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। वहीं, पेयजल स्रोतों पर पानी का स्राव कम होने से संकट बढ़ रहा है।
2 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे। धूप में भी हल्कापन रहा। राजधानी देहरादून में शनिवार देर रात को ही बारिश शुरू हो गई थी। सुबह तक हल्की बारिश होती रही। हालांकि दिन में हल्की धूप रही। हरिद्वार में शाम के समय कुछ देर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने भी रविवार को कई जगह बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।
3 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घांघरिया में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हाल ही में हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया दल मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से ही लौट आया है। दल ने बताया कि मार्ग पर बहुत कम बर्फ है। गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया था। सेवा सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते हम हेमकुंड साहिब तक नहीं पहुंच पाए। इस साल आस्था पथ पर काफी कम बर्फ है।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल आस्था पथ पर 150 से 200 फीट लंबे हिमखंड पसरे हुए थे, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिससे यात्रा मार्ग खोलने में दिक्कत नहीं होगी। हालांकि हेमकुंड साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं को बर्फ भी कम ही देखने को मिलेगी। हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जमी है जबकि बीते साल करीब 20 फीट बर्फ जमी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।