फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल बाद मौसम हुआ बेईमान, पैदा हुआ ये बड़ा संकट

Wed, 21 Dec 2016 12:38 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Dec 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
weather change creates big problem
बारिश - फोटो : PTI

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद से बारिश ने ऐसा मुंह मोड़ा की आज तक नहीं लौटी। सर्दी के मौसम में बारिश की ऐसी बेरुखी 16 साल बाद देखने को मिली है।


 

weather change creates big problem
- फोटो : फाइल फोटो

बारिश नहीं होने से जहां मौसम विज्ञानी हैरान हैं, वहीं फसलों का नुकसान देखकर किसान परेशान। इसके अलावा तापमान सामान्य से नीचे नहीं आने से जिस तरह की सर्दी सितंबर में पड़नी चाहिए वैसी ठंड के आसार दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं।
 

weather change creates big problem
- फोटो : PTI

प्रदेश में इस साल सात अक्तूबर 2016 को मानसून विदाई की घोषणा हुई थी। कुछ जिलों की बात की जाए तो मानसून ने 12 अक्तूबर को अपना बोरिया-बिस्तर समेटा था। हर साल मानसून जाने के बाद दिसंबर तक काफी बारिश हो जाती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather change creates big problem
SNOWFALL

अमूमन दिसंबर के महीने तक मसूरी में कई दौर की बर्फबारी तक हो जाती थी। पर इस साल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में ठंड के सीजन में 90 प्रतिशत तक तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है जबकि गत वर्षों के आंकड़े देखें तो इन दिनों तक तापमान में सामान्य से काफी गिरावट आ जाती थी।
 

विज्ञापन
weather change creates big problem
farmer

मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश में कई जगहों पर रबी की फसलों की बुवाई ही नहीं हो पाई है। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां रबी की फसल पोस्ट मानसून बारिश और कम तापमान पर निर्भर करती है। गेहूं, जौ, चना, मसूर और सरसों की फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed