{"_id":"5c29aea3bdec225697311865","slug":"year-ender-2018-woman-poses-man-married-with-girls-make-physical-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलविदा 2018: इस लड़की ने कई युवतियों से रचाई शादी, इस वजह से एक साल तक नहीं खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा 2018: इस लड़की ने कई युवतियों से रचाई शादी, इस वजह से एक साल तक नहीं खुला राज
साल 2018 में सामने आई इस एक घटना ने हर लड़की को सोचने पर मजबूर कर दिया। मामला 15 फरवरी को समाने आया था। जब एक लड़की अन्य युवतियों के साथ शादी करने को लेकर चर्चाओं में आई। इस लड़की के कारनामों ने सबको हैरानी में डाल दिया। तो चलिए जानते हैं इसकी पूरी कहानी।
2 of 7
krishna sen
एक लड़की ने धोखाधड़ी के लिए हैरतअंगेज तरीका अपनाया उसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। उसने खुद को लड़का बताकर एक युवती से शादी की और दहेज की रकम समेट कर भाग गई। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया तो सारा सच सामने आ गया। पता चला कि वह दो अन्य युवतियों को भी अपने प्रेम जाल में फंसा कर इसी तरह ठग चुकी है।
3 of 7
कृष्णा सेन
मूल रूप से बिजनौर धामपुर (उप्र) की हाइडिल कालोनी की रहने वाली कृष्णा सेन पुत्री स्व. चंद्रसेन लड़की ने शहर में ठगी की वारदात की। लड़की ने तीन-चार साल पहले यहां मल्ला गोरखपुर में कमरा किराए पर लिया। उसने बॉब कट बाल कटाए। लड़कों की तरह शान शौकत की। जींस, शर्ट पहनना और बाइक से फर्राटे मारने से कोई नहीं समझ पाया कि वह लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कृष्णा सेन
फेसबुक के जरिए उसने चांदमारी काठगोदाम निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों ने वैलेंटाइन पर शादी भी कर ली। शादी के बाद दोनों एक साल तक साथ में रहे। बाद में दहेज में मिली रकम लेकर वह फरार हो गई। इसके बाद काठगोदाम की एक युवती ने कृष्णा सेन के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी। आरोप था कि कृष्णा ने युवक बनकर दो युवतियों से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 7
कृष्णा सेन
वह सेक्स टॉय के सहारे दोनों युवतियों को धोखा देती रही। काठगोदाम थाना पुलिस ने नैनीताल रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और मेडिकल जांच कराई गई। इससे उसके लड़की होने की पुष्टि हुई। बाद में पता चला कि उसने दो अन्य विवाहित महिलाओं से प्रेम संबंध है। इसने हरिद्वार की एक अन्य लड़की से भी शादी रचा रखी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।