{"_id":"5b9bd5e8867a557ecf605f3b","slug":"youths-beaten-boy-and-viral-video-on-social-media-in-nanakmatta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असलहाधारी युवकों ने बीच सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटा, फिर वीडियो कर दिया वायरल, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहाधारी युवकों ने बीच सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटा, फिर वीडियो कर दिया वायरल, तस्वीरें...
Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता/रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता/रुद्रपुर
Updated Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
viral video photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के नानकमत्ता क्षेत्र में असलहाधारी कुछ युवकों ने सरेआम एक युवक की पिटाई कर दबंगई दिखाई। इतना ही नहीं क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने मोबाइल से बनाया गया मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को युवकों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
2 of 5
viral video photos
नानकमत्ता क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की सरेआम की जा रही पिटाई का वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा में रहा। वीडियो में करीब आधा दर्जन युवक एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। इनमें से एक युवक तमंचा लहराता नजर आ रहा है। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।
3 of 5
viral video photos
पुलिस छानबीन में पता चला कि क्षेत्र के ग्राम चीतल बाग बलखेड़ा निवासी युवक बृहस्पतिवार शाम को बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही दूसरे युवक ने उस पर किसी महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गालीगलौच कर दी। विरोध करने पर गालीगलौच करने वाले ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर बेल्ट आदि से युवक की पिटाई कर दी और वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
viral video photos
युवक के बेहोश होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। देर शाम को ही बलविंदर की पत्नी मनजीत कौर मामले की तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे थाने से चलता कर दिया। इससे हमलावरों के हौसला बढ़ गया और उन्होंने शुक्रवार को क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
viral video photos
वीडियो एसएसपी तक पहुंचने पर उन्होंने थाना प्रभारी को तत्काल हमलावरों की गिरफ्तारी कर असलहे जब्त करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने उस युवक के साथ ही उसके छह अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वह स्मैक और अवैध रूप से शराब भी बेचता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।