फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 दिन में दो और 10 महीने में दिल्ली ने खो दिए अपने तीन मुख्यमंत्री, दो के बीच खास संयोग

Wed, 07 Aug 2019 09:44 AM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय जैन Updated Wed, 07 Aug 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
After sushma swaraj demise delhi looses its two CM in 18 days and three in 10 months
सुषमा स्वराज मदन लाल खुराना शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला सीएम रहीं सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रात नौ बजे उन्हें अचेतावस्था में एम्स लाया गया था, जहां पांच डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के साथ ही दिल्लीवालों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने न सिर्फ 10 महीने के अंदर अपने तीन मुख्यमंत्री खो दिए बल्कि बीते 18 दिन के भीतर अपनी दो महिला मुख्यमंत्रियों को खो दिया। एक थीं दिल्ली पहली मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज और दूसरी थीं दिल्ली की सबसे सफलतम और तीन बार की सीएम शीला दीक्षित। तीसरे मुख्यमंत्री थे मदन लाल खुराना।

After sushma swaraj demise delhi looses its two CM in 18 days and three in 10 months
- फोटो : PTI

सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दोनों ही मुख्यमंत्री दिल्लीवालों के बीच ही नहीं देशभर में काफी लोकप्रिय रहीं। जब शीला दीक्षित का निधन हुआ था सुषमा स्वराज ने लिखा था, 'शीला दीक्षित के अचानक निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। हम राजनीति में विरोधी थे, लेकिन निजी जीवन में दोस्त थे। वह एक बेहतरीन इंसान थीं।'

After sushma swaraj demise delhi looses its two CM in 18 days and three in 10 months
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

वहीं दिल्ली के तीसरे सीएम की बात करें तो वो हैं मदन लाल खुराना। 1993-96 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन भी पिछले साल अक्तूबर में हुआ था। यह तीनों ही दिल्लीवालों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After sushma swaraj demise delhi looses its two CM in 18 days and three in 10 months
सुषमा स्वराज फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

अजब संयोग
जिस तरह शीला दीक्षित के निधन की खबर लोगों को अचानक से लगी थी, ठीक वैसे ही सुषमा स्वराज के देहांत की खबर भी अचानक ही सामने आई। यह दोनों ही अपनी मौत से कुछ दिन पहले तक राजनीति में सक्रिय रहीं।

विज्ञापन
After sushma swaraj demise delhi looses its two CM in 18 days and three in 10 months

अपने निधन के दिन सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर बधाई देते हुए ट्वीट किया था। वहीं शीला दीक्षि का निधन जिस दिन हुआ उस दिन वह प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में हुए गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली थीं और उन्होंने इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की थी। लेकिन ऐसा न हो सका।

यही नहीं सुषमा स्वराज ने हरीश साल्वे को घर बुलाया था क्योंकि वह कुलभूषण मामले में उन्हें एक रुपया की फीस अदा करना चाहती थीं। साल्वे ने एक रुपये की फीस पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कुलभूषण का केस लड़ा था। शीला और सुषमा दोनों ही व्यक्तिगत जीवन में दोस्त थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed