फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम गैंगरेप: तीनों हैवानों के चलते पूरा जिला शर्मसार, आरोपियों के लिए मांगी ये सजा

Thu, 08 Jun 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 08 Jun 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
 bulandshahr people ashamed due to all accused involved in gurugram gangrape case
gurugram gangrape - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां जिले के छात्र आईआईटी, आईएएस जैसी सम्मानित परीक्षा पास करके नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव रुनसी के तीन युवकों ने जिले को शर्मसार कर दिया है। युवकों ने हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में एक महिला से गैंगरेप किया और उसकी दुधमुंही नौ माह की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने उसकी शिनाख्त कर दी है। गांववालों ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
 bulandshahr people ashamed due to all accused involved in gurugram gangrape case
gurugram gangrape
29 मई 2017 की रात मानेसर में अकेली महिला को तीन युवकों ने दबोच लिया था। उसकी नौ माह की बच्ची को छीन लिया। आरोपियों ने मासूम बच्ची की हत्या की धमकी देकर महिला के साथ रेप किया। बच्ची के रोने पर उसकी हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी महिला को हत्या की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैवानों की तलाश शुरू का दी थी। 
 bulandshahr people ashamed due to all accused involved in gurugram gangrape case
gurugram gangrape
पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों के स्कैच जारी कराए गए। बुधवार सुबह पुलिस ने छतारी थाना क्षेत्र के गांव रुनसी निवासी योगेंद्र को हरियाणा में गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अमित की गिरफ्तारी शाम को गुरुग्राम से हुई। पुलिस के मुताबिक, योगेंद्र और अमित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पीड़िता ने योगेंद्र और अमित की शिनाख्त कर दी है। पुलिस अब जयकेश को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
 bulandshahr people ashamed due to all accused involved in gurugram gangrape case
gurugram gangrape
गिरफ्तार योगेंद्र के पिता वेदपाल किसान हैं। उन्होंने योगेंद्र को पढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह दसवीं से आगे नहीं पढ़ सका। एक माह पहले योगेंद्र को उन्होंने डाट दिया था। इससे नाराज होकर वह गुरुग्राम में रह रहे अपने साथी जैकेस और अमित के पास चला गया। उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिली। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे। उन्होंने दिल पर पत्थर रखते हुए कहा कि यदि योगेंद्र दोषी है तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाए। वह समझ लेंगे कि उनका कोई बेटा नहीं था।
विज्ञापन
 bulandshahr people ashamed due to all accused involved in gurugram gangrape case
gurugram gangrape
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि जयकेश और अमित छह माह से गुरुग्राम में रहते थे। जयकेश दसवीं फेल है। उसके पिता सतपाल सिंह पूर्व प्रधान हैं। जबकि अमित बीएससी कर रहा है। जयकेश और अमित के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताया है। साथ ही पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed