{"_id":"6337ae0c848f0e6e7c2d558d","slug":"businessman-wife-committed-suicide-along-with-her-two-daughters-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर छोड़ा सुसाइड नोट: कारोबारी की पत्नी ने दो बेटियों के साथ उठाया खौफनाक कदम, लिखी थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर छोड़ा सुसाइड नोट: कारोबारी की पत्नी ने दो बेटियों के साथ उठाया खौफनाक कदम, लिखी थी ये बात
Sat, 01 Oct 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Oct 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक घटना सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह रोहिणी निवासी प्लाई कारोबारी की पत्नी ने अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष का कापसहेड़ा इलाके में प्लाईवुड का कारोबार है। बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे दीपा अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर छोड़कर निकल गई। अंतरिक्ष को घर से दीपा का सुसाइड नोट मिला। जिसमें दीपा ने अपनी दोनों बेटियों के साथ खुदकुशी करने की बात लिखी थी।
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी और बेटियों के फोटो के साथ दिल्ली पुलिस को ट्वीट किया और उनकी तलाश करने की मांग की। पुलिस के निर्देश पर अंतरिक्ष ने घटना की जानकारी विजय विहार थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उधर सुबह 11 बजे सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन थाना पुलिस को मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास हिसार नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला और दो बच्चियों के साथ छलांग लगाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर लिया। उनके पास से कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
रात नौ बजे महिला की पहचान दीपा और उनकी बेटियों के रूप में हुई। पुलिस ने घर से सुसाइड नोट बरामद कर दिया। दीपा मूलत: जयपुर राजस्थान की रहने वाली थी। पुलिस ने दीपा के पिता शिव कुमार अग्रवाल को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को शिव कुमार अग्रवाल सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद अपनी बेटी और नातिनों के शवों की पहचान की।