सब्सक्राइब करें

अभिनेता से कॉमेडियन और कवि से लेकर छात्रों तक ने शुरू किया CAA-NRC के विरोध में सत्याग्रह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Jan 2020 10:23 AM IST
सार

  • क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे जामिया के पूर्व व मौजूदा छात्र
  • विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में जामिया पहुंचे आरजे सायमा, संजय राजौरा, पूर्व सांसद पप्पू यादव और राशिद अल्वी

विज्ञापन
CAA NRC protest actors to poets and students start satyagraha against citizenship act at jamia delhi
- फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनआरसी के विरोध में बीते बीस दिनों से प्रदर्शन कर रहे जामिया के विद्यार्थियों ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। नए साल के पहले दिन बुधवार से छात्रों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रोज आठ से दस जामिया के मौजूदा व पूर्व छात्र भूख हड़ताल पर बैठेंगे। छात्रों का कहना है कि सीएए वापस नहीं लिए जाने तक वे गांधीजी के रास्ते पर चलकर सत्याग्रह जारी रखेंगे।

Trending Videos
CAA NRC protest actors to poets and students start satyagraha against citizenship act at jamia delhi
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव, राशिद अल्वी के अलावा आरजे सायमा, संजय राजौरा समेत कई लोग छात्रों के समर्थन में जामिया पहुंचे। जामिया पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जामिया और शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन में महिलाओं को अहम योगदान है। राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस लगातार सीएए और एनआरसी का विरोध करती रहेगी। दूसरी ओर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने सीएए और एनआरसी को वापस लेने, हिंसा की निष्पक्ष जांच कराने और प्रदर्शनकारियों को तुरंत छोड़ने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA NRC protest actors to poets and students start satyagraha against citizenship act at jamia delhi
- फोटो : अमर उजाला

जामिया मेट्रो स्टेशन से यूनिवर्सिटी गेट नंबर -7 तक कैंडल मार्च निकाला
दिनभर चले विरोध प्रदर्शन के बीच शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन से यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-7 तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। बाद में सभी लोगों ने मोमबत्तियों को गेट नंबर-7 के बाहर लगाकर देश में अमन चैन की दुआएं कीं। इससे पूर्व मंगलवार देर रात यूनिवर्सिटी के बाहर इकट्ठा हुए छात्रों ने राष्ट्रगान गाकर नए साल का स्वगत किया। कुछ शायर व सिंगर भी वहां पहुंचे। इन लोगों ने देशभक्ति गीत गाकर नए साल का जश्न मनाया।

CAA NRC protest actors to poets and students start satyagraha against citizenship act at jamia delhi
- फोटो : अमर उजाला

जामिया पहुंचे स्वरा और अयूब, सीएए को बताया संविधान पर हमला
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के मुद्दे पर देश को जगाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जामिया के छात्रों की प्रशंसा की। वह अपनी फिल्म रांझना के सह कलाकार मोहम्मद जीशान अयूब के साथ बुधवार को एक कार्यक्रम में जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय आई थीं। स्वरा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून केवल मुस्लिमों को निशाना बनाने के लिए लाया गया है। जामिया के छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद व आजादी के नारे लगाकर स्वरा व जीशान का स्वागत किया।

विज्ञापन
CAA NRC protest actors to poets and students start satyagraha against citizenship act at jamia delhi
- फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर स्वरा ने सीएए को देश के संविधान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि सीएए, एनआरसी व एनपीआर न केवल मुस्लिमों पर हमला हैं बल्कि देश के संविधान पर भी हमला हैं। इन कानूनों को केंद्र सरकार ने अपने तय एजेंडे के तहत बनाया है। मुस्लिमों को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए किसी अग्निपरीक्षा देने की जरूरत नहीं है, वह 1947 में अग्निपरीक्षा दे चुके हैं। जो छात्र इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं वह असल में महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed