फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड: गाड़ियों में रायन स्कूल पहुंचे CBI के 15 अधिकारी, आते ही कर दी ये कार्रवाई

Mon, 25 Sep 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 25 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
CBI Search Oppration Start From Ryan School in Pradyuman murder case
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युमन हत्याकांड के बाद शनिवार को सीबीआई ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को चार गाडिय़ों में सवार होकर सीबीआई के करीब 15 अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने संबंधित दस्तावेज व सबूत एकत्र करने में जुट गई।

CBI Search Oppration Start From Ryan School in Pradyuman murder case
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान टीम ने स्कूल में टीचर व स्टाफ से भी पूछताछ की। शनिवार सुबह करीब 8 बजे से ही स्कूल में सीबीआई टीम पहुंचने की सूचना फैलने लगी थी। यहां स्कूल स्टाफ का आना शुरू हो गया था। नया भर्ती किया गया स्टाफ का भी स्कूल में प्रवेश होने लगा था। कुछ नॉन टीचिंग स्टाफ को पुलिस बस में लेकर स्कूल लाया गया।

CBI Search Oppration Start From Ryan School in Pradyuman murder case
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीबीआई की पहली गाड़ी स्कूल में आई। इसमें तीन अधिकारी मौजूद थे। अधिकारी बिना किसी से बात किए स्कूल में प्रवेश कर गए। करीब 10 मिनट बाद गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ दो सीबीआई की अन्य गाडिय़ां भी स्कूल में पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI Search Oppration Start From Ryan School in Pradyuman murder case
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई के एक अधिकारी ने स्कूल में प्रवेश करने से पूर्व पत्रकारों को बताया कि यहां 12 सदस्यीय टीम पहुंची है जिसमें फोरेंसिक टीम शामिल है। इसके अलावा एक एसपी व दो डीएसपी भी यहां जांच के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि स्कूल में प्रवेश करने के बाद से टीम ने सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
CBI Search Oppration Start From Ryan School in Pradyuman murder case
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के अंदर घटनास्थल को डी-सील किया गया और मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही यहां स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। दोपहर करीब 2 बजे टीम के कुछ अधिकारियों ने स्कूल से पुलिस आयुक्त कार्यालय के लिए रूख कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed