{"_id":"69c7f84b5c61ac32da00d5a3","slug":"chance-of-rain-in-delhi-ncr-for-three-days-weather-department-issues-yellow-alert-ncr-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-NCR में आज से तीन दिन बारिश?: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, कहा- पश्चिमी विक्षोभ से मार्च में यह असामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-NCR में आज से तीन दिन बारिश?: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, कहा- पश्चिमी विक्षोभ से मार्च में यह असामान्य
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:45 AM IST
सार
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्च में यह असामान्य मौसम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभों की एक श्रृंखला से जुड़ा है। साथ ही, 15 मार्च से सक्रिय ये विक्षोभ इस बार सामान्य से कम ऊंचाई पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनका प्रभाव भी गहरा हो गया है।
दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है, जिससे पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सप्ताहांत के इस बदलाव को देखते हुए रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos
2 of 5
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
अगले दो दिन बारिश के आसार
इसके अलावा, 30 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 31 मार्च को भी आसमान में बादल बने रहेंगे और दिन में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि तापमान अधिकतम 29-31 डिग्री और न्यूनतम 19-21 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली में तीन दिन बारिश के आसार
- फोटो : ANI
तीन अप्रैल को फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल को आसमान में बादल बने रहेंगे और तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान अधिकतम 32-34 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा, 3 अप्रैल को फिर से बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 18-20 डिग्री के बीच रहेगा।
4 of 5
गर्मी में गोले की चुस्की
- फोटो : अमर उजाला
लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए
दूसरी ओर, गुरुवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
5 of 5
बस स्टैंड पर महिला प्यास बुझाते हुए, गर्मी से राहत के लि नौरंगाबाद में पानी से मुंह धोती युवती
- फोटो : नितिन गुप्ता
मार्च में यह असामान्य मौसम
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्च में यह असामान्य मौसम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभों की एक श्रृंखला से जुड़ा है। साथ ही, 15 मार्च से सक्रिय ये विक्षोभ इस बार सामान्य से कम ऊंचाई पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनका प्रभाव भी गहरा हो गया है। यही वजह है कि दिल्ली के मौसम का मिजाज भी इन दिनों बदला-बदला सा है। अधिकारियों के अनुसार, इसके प्रभाव से दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिन में तेज हवाएं चलने, हल्की बारिश होने और हल्की धूल भरी आंधी की संभावना है, हालांकि, मौजूदा मौसम गतिविधियों का तापमान पर कोई खास असर पड़ने के आसार नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।