फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस 2025: दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस का जश्न, यीशु के सामने की प्रार्थना; देखें तस्वीरें

Wed, 25 Dec 2024 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 25 Dec 2024 09:35 PM IST
सार

क्रिसमस के मौके पर राजधानी के लगभग सभी स्थानों पर ऐसा ही नजारा रहा। पूरी दिल्ली सजी-धजी नजर आई। आलम यह, चर्च में दोपहर के वक्त ही दीवाली की रात जैसा मनोरम दृश्य बन गया। प्रार्थना के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दीं व केक और चॉकलेट से मुंह मीठा कराया। 
 

विज्ञापन
Christmas celebrated with great enthusiasm in Delhi
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया गया। चर्च में लोगों ने विशेष प्रार्थना के दौरान अच्छे भविष्य और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही चर्च के आसपास जिंगल बेल-जिंगल बेल गीत के बोल कानों में पड़ने लगे। रात में केक काटने के बाद सुबह लोगों ने चर्च में जाकर प्रभु यीशु के दर्शन किए। फिर एक दूसरे को गिफ्ट देकर क्रिसमस की बधाई दी। 

Christmas celebrated with great enthusiasm in Delhi
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

अपने करीबी, रिश्तेदारों के घर जाकर लोगों ने मुंह मीठा कराया। कई स्थानों पर रंगीन लाइटों से सजे क्रिसमस ट्री देखने को मिले और सेंटा ने बच्चों को तोहफे दिए। मॉल्स और रेस्तरां में खास साज सज्जा देखने को मिली। सैकरेड चर्च में क्रिसमस के मौके पर परिसर में एक बड़ी सी स्क्रीन लगाई, जहां से लोगों को चर्च के अंदर चल रही गतिविधियां देखी। चर्च के बाहर सभी लोग इकट्ठा होकर एक साथ मोमबत्ती जलाते हुए प्रार्थना करते नजर आए। 

Christmas celebrated with great enthusiasm in Delhi
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

गोल डाकखाना स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में भी सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। लंबी लाइन में लगकर यीशु के सामने उन्होंने प्रार्थना की और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद किया। सेंटा के कपड़े पहने तमाम बच्चे माता-पिता के साथ भगवान यीशु की कहानियां सुनने के लिए चर्च में दिखाई दिए। आधी रात को राजधानी के सभी हिस्सों में यीशु के जन्मदिवस पर प्रार्थनाएं आयोजित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas celebrated with great enthusiasm in Delhi
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस के मौके पर राजधानी के लगभग सभी स्थानों पर ऐसा ही नजारा रहा। पूरी दिल्ली सजी-धजी नजर आई। आलम यह, चर्च में दोपहर के वक्त ही दीवाली की रात जैसा मनोरम दृश्य बन गया। प्रार्थना के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दीं व केक और चॉकलेट से मुंह मीठा कराया। इसके बाद इन पलों को यादगार बनाने के लिए सभी ने अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ सेल्फी भी खींची। चर्च ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सड़कों, बाजारों और हर जगह पर क्रिसमस की धूम रही।

विज्ञापन
Christmas celebrated with great enthusiasm in Delhi
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

नॉर्थ एवेन्यू स्थित कैथेड्रल चर्च, कनॉट प्लेस के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च, कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स, चांदनी चौक के सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च चर्च समेत अन्य गिरजाघरों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। इनमें प्रभु के जन्म के साथ ही बॉन फायर व कैरोल सिंगिंग गाने गुनगुनाने का दौर शुरू हो गया। छोटे बच्चे अपनी दुआएं मांगने के लिए गिरजाघर पहुंचे। चर्च में सेंटा और क्रिसमस ट्री छोटे-छोटे बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। गिरजाघरों को झालर, बिजली-बत्ती, क्रिसमस ट्री और घंटियों से सजाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed