राजधानी दिल्ली में इन दिनों हर तरफ भोले भक्त दिख रहे हैं। जगह-जगह पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं, साथ ही उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात और अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित की जा रही हैं। इसी बीच सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कांवड़ियों की सेवा करने पहुंचे।
कांवड़ियों की सेवा करने पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डेन मेट्रो स्टेशन के नीचे लगे कांवड़िया शिविर में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी मौजूद थे।
शिविर में उन्होंने कांवड़ियों को भोजन खिलाया और भगवान शिव की आरती भी की। इस दौरान सीएम केजरीवाल और राज्यसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने कांवड़ियों के साथ शिविर में ही खाना खाया।
मुख्यमंत्री और स्पीकर को अपने बीच देख कर सारे कांवड़िये और शिविर में मौजूद अन्य लोग खूब खुश हुए। लोगों ने उनके साथ ढेर सारी तस्वारें लीं।
शिविर में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के अलावा आप विधायक हाजी इसराक खान भी पहुंचे। उन्होंने भी कांवड़ियों की सेव कर के समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।