फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT कैंपस सुसाइड केसः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, वजह जान पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 29 Jul 2019 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 29 Jul 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
iit campus suicide case postmortem reveals husband died two hours later wife and mom by hanging
आईआईटी कैंपस में तिहरा आत्महत्या कांड - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने मृत लैब सहायक गुलशन दास (35) और उसकी मां कांता देवी (56) के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि गुलशन दास व सुनीता की शादी को 7 वर्ष नहीं हुए थे। इस कारण एसडीएम की जांच रिपोर्ट के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि तीनों की मौत कब और कैसे हुई...

iit campus suicide case postmortem reveals husband died two hours later wife and mom by hanging
मृतक सुनीता की मां - फोटो : अमर उजाला

जांच में मां-बेटे के सुनीता को दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट कर घर से निकालने का पता चला है। उल्लेखनीय है कि आईआईटी दिल्ली के कैंपस क्वार्टर में शुक्रवार रात लैब सहायक गुलशन दास, उसकी पत्नी सुनीता और मां कांता देवी के शव फंदे में लटके मिले थे। देवेंद्र आर्य के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि सभी की मौत फांसी लगने यानी दम घुटने से हुई।

iit campus suicide case postmortem reveals husband died two hours later wife and mom by hanging
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तीनों के ही शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पहले सुनीता, फिर गुलशन दास की मां कांता देवी ने फांसी लगाई। सुनीता ने शुक्रवार दिन में करीब दो बजे, कुछ देर बाद कांता और इनके करीब दो घंटे बाद गुलशन दास ने फांसी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
iit campus suicide case postmortem reveals husband died two hours later wife and mom by hanging
मृतक सुनीता की मां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, सुनीता व सास कांता में 25 जुलाई को बहुत ज्यादा झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुनीता ने अपनी मां कृष्णा देवी से लगातार बात की थी। सुनीता की कॉल डिटेल से पता लगा है उसने 25 जुलाई को मां से करीब दस बार बात की थी। कई बार यह काफी लंबी चली।

विज्ञापन
iit campus suicide case postmortem reveals husband died two hours later wife and mom by hanging
आईआईटी दिल्ली कैंपस - फोटो : अमर उजाला

सुनीता ने मां को बताया था कि सास व पति ने उससे झगड़ा किया है और ये लोग उसे दहेज के लिए मारते हैं। कांता बहुत ज्यादा बोलती थी और उसी की वजह से घर में झगड़ा होता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed