{"_id":"5d3e93228ebc3e6cc2269d58","slug":"golden-baba-26-kanwar-yatra-wears-only-16-kilogram-gold-as-doctors-prescribe-due-to-his-ill-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोल्डन बाबा ने अपनी 26वीं कांवड़ यात्रा पर पहना सिर्फ 16 किलो सोना, वजह सुरक्षा नहीं कुछ और है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन बाबा ने अपनी 26वीं कांवड़ यात्रा पर पहना सिर्फ 16 किलो सोना, वजह सुरक्षा नहीं कुछ और है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गोल्डन बाबा की कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोल्डन बाबा ने रविवार शाम जीटी रोड पर मोहननगर, शहीदनगर होते हुए दिल्ली की सीमा में प्रवेश किया। उन्हें देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ी। यह उनकी 26वीं कांवड़ यात्रा थी। एक साल पूर्व उन्होंने सिल्वर जुबली मनाई थी। वह देर रात आठवें दिन दिल्ली पहुंचेंगे। हर बार के मुकाबले इस बार उन्होंने कम सोना पहना था। इसकी वजह उनकी सुरक्षा नहीं बल्कि एक खास वजह है...
2 of 7
गोल्डन बाबा दोपहर करीब साढे़ 12 बजे हापुड़ मोड़ होते हुए जीटी रोड पर पहुंचे। करीब एक बजे उनका काफिला भारी सुरक्षा में मोहननगर चौराहे पहुंचा। जहां-जहां से उनका काफिला गुजरा लोगों की भीड़ देखने को उमड़ी। लोग उनकी वीडियो बनाने लगे। शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास कुछ देर के लिए काफिला रुका, जहां उन्होंने स्नान कर भोजन किया। गोल्डन बाबा ने बताया कि यह उनकी 26वीं कांवड़ यात्रा है।
3 of 7
रविवार को उनकी यात्रा का आठवां दिन था। वह देर रात दिल्ली पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने 16 किलो सोना पहना हुआ है, जो हर बार के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने बताया कि उनके दो ऑपरेशन हुए थे। इसके चलते डाक्टर ने उन्हें कम सोना पहनने की सलाह दी थी। इसलिए उन्होंने कम सोना पहना है। शाम को काफिला दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुस्लिम समाज ने की शिवभक्तों की सेवा
राष्ट्रीय हिंदू-मुस्लिम एकता मंच की ओर से इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवन्यू अपार्टमेंट के सामने कांवड़ शिविर लगाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां पैदल चलने के दौरान कांवड़ियों के पैरों में पड़े छाले और घाव की मरहम पट्टी डाक्टर की मदद से कराई। शिविर में डा. आरए खान ने लोगों का इलाज किया। मुम्तियाज मलिक ने बताया कि काफी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने शिवभक्तों को खाने-पीने का सामान भी वितरित किया।
विज्ञापन
5 of 7
गोल्डन बाबा
- फोटो : SELF
ड्रोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी
रविवार को एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ साहिबाबाद भारी पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था देखने निकले। उन्होंने मोहननगर चौराहे के आसपास ड्रोन कैमरे से भी जांच की। संवेदशील इलाकों के आसपास पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।