लोकल ब्वाय मोहम्मद शमी ने विश्वकप की टीम ने जगह बना ली है। घरेलू कलह की तरह कैरियर खत्म होने की कगार पर पहुंचे शमी की तुलना लोग ग्रीक दंत कथाओं के मिथकीयपक्षी फीनिक्स से कर रहे हैं जो अपनी ही राख से दोबारा जिंदा हो जाता है। इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने में वह कामयाब रहे।
फिनिक्स की तरह शमी की विश्वकप टीम में वापसी, आसान नहीं था सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मार्च 2018 को क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने व्हाट्सएप का स्क्रीन शाट और फोटो फेसबुक पर वायरल कर उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया था। सात मार्च को जब वह देवधर ट्राफी का मैच खेलकर अपने गांव सहसपुर अली नगर पहुंचे तो शमी डरे सहमे थे। कभी वह घर की छत पर जाते तो कभी बरामदे में। मोबाइल पर लगातार हसीन जहां से बात करने कोशिश करते।
पत्नी के आरोपों से खतरे में कैरियर का तनाव शमी के चेहरे पर साफ झलक रहा था। उस वक्त हालात ऐसे बन गए थे कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शमी की वापसी मुश्किल है। शमी ने पत्नी के आरोपों से हार नहीं मानी। मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं बीसीसीआई ने भी पारिवारिक विवाद बताकर शमी को क्लीन चिट दे दी।
शमी ने आईपीएल से दोबारा क्रिकेट में वापसी की, लेकिन दिल्ली की ओर से खेलते हुए शमी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें सिर्फ चार मैच खेलने का मौका मिला। ऐसे में शमी के कैरियर को लेकर सवाल उठने लगे, लेकिन इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर शमी ने जबर्दस्त गेंदबाजी करके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैन आफ द सीरीज भी चुने गए। सोमवार को वर्ल्ड कप 2019 के लिए घोषित टीम में उनका नाम शामिल है।
06 मार्च को हसीन जहां ने व्हाट्सएप का स्क्रिन शार्ट फोटो वायरल किया
07 मार्च को मोहम्मद शमी धर्मशाला से अपने गांव पहुंचे और सफाई दी
08 मार्च को हसीन जहां ने कोलकाता में शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज कराई
18 मार्च को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम शमी के गांव पहुंची
24 मार्च को बीसीसीआई ने शमी को क्लीन चिट दे दी
16 अप्रैल को शमी आईपीएल का मैच खेलने कोलकाता पहुंचे
18 अप्रैल को शमी और उनके भाई ने कोलकाता में बयान दर्ज कराए
06 मई को हसीन जहां कोलकाता से ससुराल सहसपुर पहुंची
07 मई को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम ने अमरोहा में बयान दर्ज किए
14 मार्च 2019 को कोलकाता पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल किया