फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल और देशभर से की 1500 महिलाओं की तस्करी, विदेश भेजकर होता था शारीरिक शोषण

Thu, 08 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
they did Trafficking of 1500 women from across the country, was sent abroad to physical abuse
गिरफ्तार गिरोह - फोटो : अमर उजाला

नेपाल और देशभर के विभिन्न हिस्सों से मानव तस्करी कर दिल्ली लाई गई महिलाओं को अवैध रूप से विदेशों में भेजने वाले एक गिरोह को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। गिरोह नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को अवैध रूप से श्रीलंका के रास्ते दुबई, ओमान और कुवैत के अलावा अन्य खाड़ी देशों में भेजता था। 

they did Trafficking of 1500 women from across the country, was sent abroad to physical abuse
महिला तस्करी का गिरफ्तार गिरोह - फोटो : अमर उजाला

वहां पर नौकरी के अलावा महिलाओं का शारीरिक शोषण भी किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी शाबिन शाह उर्फ शोभिन केशी (52) और इसकी साथी पश्चिम बंगाल निवासी महिला बिदिया लामा उर्फ लक्ष्मी (34) के रूप में हुई है।  पुलिस ने इनके पास से 16 नेपाली महिलाओं समेत कुल 26 महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस की मानें तो गिरोह करीब 1500 महिलाओं को खाड़ी देशों में भेज चुका है। 

they did Trafficking of 1500 women from across the country, was sent abroad to physical abuse
महिला तस्करी का गिरफ्तार गिरोह - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि एक सितंबर को दो नेपाली महिलाओं ने नेपाली दूतावास के निर्देश पर अपराध शाखा में शिकायत की। महिलाओं का कहना था रामू चौधरी नामक शख्स दोनों को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया था। यहां पिछले 10 दिनों से उन्हें महिपालपुर के एक शेल्टर होम के अंधेरे कमरे में बंधक बनाकर रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
they did Trafficking of 1500 women from across the country, was sent abroad to physical abuse
महिला तस्करी का गिरफ्तार गिरोह - फोटो : अमर उजाला

दोनों के पासपोर्ट भी इनके पास थे। अब वह श्रीलंका के कोलंबो होते हुए दुबई भेजने की बात कर रहे थे। नौकरी के नाम पर मोटी रकम भी मांगी जा रही थी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पिछले दस दिनों में बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर आरोपियों की शिकायत अपने जानकारों के जरिये नेपाली दूतावास में की थी। 

विज्ञापन
they did Trafficking of 1500 women from across the country, was sent abroad to physical abuse
महिला तस्करी का गिरफ्तार गिरोह - फोटो : अमर उजाला

जानकारी जुटाते ही पुलिस ने महिपालपुर के शेल्टर होम में छापा मारकर 20 और महिलाओं को मुक्त कराया। इस बीच तीन सितंबर को बिदियालामा नामक महिला को जो शेल्टर होम की केयरटेकर थी उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं को कोर्ट में पेश कर नारी निकेतन भेज दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed