{"_id":"632f442e1c58c9108a39862d","slug":"cyber-police-of-shahdara-district-of-delhi-caught-accused-providing-escort-service-to-foreign-nationals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स सर्विस का दलदल: विदेशी मॉडल्स संग दिखाते थे रंगीन रातों का सपना, रुपये ही नहीं डॉलर भी देते थे उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स सर्विस का दलदल: विदेशी मॉडल्स संग दिखाते थे रंगीन रातों का सपना, रुपये ही नहीं डॉलर भी देते थे उड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने विदेशी नागरिकों को सेक्स सर्विस देने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का शनिवार को पर्दाफाश किया है। आरोपी गैंग विदेशी मॉडल्स की फर्जी अश्लील प्रोफाइल बनाकर विदेशी नागरिकों को अपने जाल में फंसाते थे। अलग-अलग सेक्स सर्विस देने के नाम पर विदेशियों से ऑनलाइन 50 से 500 डॉलर या यूरो अपने खातों में डलवा लिये जाते थे। पुलिस ने इस संबंध में गैंग सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कॉल सेंटर मालिक व सरगना रवि शेखर (39) व इसके तीन साथी कृष्ण कुमार (29), तरुण (26) और सत्यम तोमर (21) के रूप में हुई है आरोपियों ने मॉडल्स की यौन सेवा देने के नाम पर एस्कॉर्ट नामक वेबसाइट पर विदेशी मॉडल्स की फर्जी प्रोफाइल बनाई हुई थी। यहां मॉडल्स की एडिट की हुई फोटो व वीडियो अपलोड की जा रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
2 of 5
साइबर थाना शाहदरा
- फोटो : फाइल फोटो
शाहदरा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर को जिले के साइबर थाना पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि सीमापुरी थाना क्षेत्र के दिलशाद गार्डन स्थित मृगनयनी चौक पर एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। फौरन एक टीम का गठन किया गया। बताए गए पते पर एक मकान की चौथी मंजिल पर छापेमारी की गई। यहां से विदेशी नागरिकों को सेक्स सर्विस देने के नाम पर ठगा जा रहा था।
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से कुछ कंप्यूटर, वाई-फाई राउटर, नौ हार्डडिस्क व अन्य सामान बरामद किया। यहां तीन कंप्यूटरों पर पॉर्न वेबसाइट खुली थी। आरोपी कंप्यूटर के माध्यम से विदेशी मॉडल्स का पोर्न कंटेंट अपलोड कर रहे थे। इसके अलावा एडमिन पेज खोलकर उस पर काम किया जा रहा था। पकड़े जाने के बाद आरोपी रवि ने बताया कि वह विदेश में बैठे लोगों को उनके घर के आस-पास मॉडल्स की सेक्स सर्विस देने का झांसा देते थे। जो भी उनके जाल में फंसता था। उससे एडवांस पेमेंट के नाम पर आरोपी 50 से 500 यूरो या डॉलर ऐंठ लिया करता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लोग पिछले करीब चार माह से कई देश के लोगों को चूना लगा रहे थे, लेकिन इनके निशाने आस्ट्रेलिया के नागरिक अधिक थे। भारत में पुलिस के डर से इन लोगों ने विदेशियों को ठगना शुरू किया। रवि विवेक विहार का रहने वाला है जबकि तरुण उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
बाकी दोनों आरोपी भी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने कितने लोगों से कितनी रकम ठगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।