{"_id":"570f3d194f1c1b83024a6abc","slug":"dankaur-is-waiting-for-reform-as-gurgaon-after-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द्रोणाचार्य का इस शहर से भी है गुड़गांव जैसा रिश्ता, क्या होगा इसका उद्घार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोणाचार्य का इस शहर से भी है गुड़गांव जैसा रिश्ता, क्या होगा इसका उद्घार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरु द्रोणाचार्य ने जहां कौरव और पांडवों को शिक्षा दी थी उसे हरियाणा सरकार ने नया नाम दे दिया लेकिन उसी गुरु का नगर दनकौर अपने उद्धार के लिए तरस रहा है। दनकौर में द्रोणाचार्य की प्राचीन प्रतिमा और मंदिर स्थित है। माना जाता है कि ये वही प्रतिमा है जिसे बनाकर एकलव्य ने धनुर्विद्या सीखी थी। द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक के मुताबिक अंग्रेजी शासन में यहां खुदाई के दौरान द्रोणाचार्य की प्रतिमा मिली थी।
2 of 5
दनकौर में द्रोणाचार्य मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
एकलव्य द्वारा बनाई प्रतिमा खुदाई में मिलने पर ही द्रोणकौर नाम से इस नगर को बसाया गया। बाद में इसका नाम धनकौर और फिर दनकौर कर दिया। खुदाई वाले स्थान को द्रोण तालाब का नाम दिया गया। मान्यता है कि दनकौर में ही एकलव्य ने अपना अंगूठा गुरू दक्षिणा में दे दिया था। एकलव्य की प्रतिमा भी यहां स्थापित है।
3 of 5
दनकौर में द्रोणाचार्य मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक स्थल बनाने के सरकार ने लगाए बोर्ड : द्रोणाचार्य मंदिर और तालाब को पर्यटक स्थल बनाने के मांग कई सालों से की जा रही है। पुरातत्व विभाग नेे 2013 में मंदिर और तालाब दोनों स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया था और साइन बोर्ड भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दनकौर में द्रोणाचार्य मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति के प्रबंधक नंदकिशोर गर्ग ने बताया कि जिले के मौजूदा सांसद और पर्यटन मंत्री डाक्टर महेश शर्मा ने कस्बे में आकर द्रोण नगरी दनकौर को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
दनकौर में द्रोणाचार्य मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
महाभारतकाल से द्रोण नगरी कहे जाने के बाद भी न नाम बदला और न पर्यटक स्थल बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।