पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने चार मंजिला रिहायशी इमारत को चंद मिनटों में आग के गोले में तब्दील कर दिया। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता के आगे प्रयास नाकाफी साबित हुए।
2 of 6
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
लॉक थी सीढ़ियों, वहीं फंस गए
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। इस बीच नौ जिंदगियां इस आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। चश्मदीदों ने बताया कि तीन लोगों के शव सीढ़ियों पर जले हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि आग में फंसे लोगों ने भाग कर सीढ़ियों के जरिए इमारत की छत पर दाखिल होने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही यह लोग छत पर बने दरवाजे तक पहुंचे, सीढ़ियां लॉक होने के कारण यह लोग वहीं फंस गए। आग उपर तक फैल गई और दरवाजा लॉक होने के कारण तीन लोग सीढ़ियों के दरवाजे पर ही मारे गए। अगर समय रहते दरवाजा खुल जाता तो शायद यह लोग जिंदा होते।
3 of 6
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
पूरी बिल्डिंग में नहीं थी बिजली
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में आग की वजह से बिजली नहीं थी, पूरी बिल्डिंग में चारों तरफ अंधेरा था। लोगों के चीखने और बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाईं दे रहीं थी। धुंआ, इतना ज्यादा था कि फंसे लोगों की आंखों में जलन व दम घुट रहा था। चारों तरफ दहशत का माहौल था। लोगों को अपनी मौत साफ नजर आ रही थी। जान बचाने के लिए सब इधर उधर भागे लेकिन धुंऐ के कारण लोगों का दम घुट गया। जिसके बाद आग ने लोगों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और नौ लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
4 of 6
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
पहचान के लिए डीएनए सैम्पल लिए गए
दर्जनों लोग जो झुलसने व दम घुटने के कारण अचेत पड़े थे, उन्हें मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने निकाल कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों की पहचान के लिए परिजनों के डीएनए सैम्पल लिए गए हैं। ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके।
5 of 6
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
क्या बोले स्थानीय लोग
हाईराइज इमारतों में सुरक्षा के जितने भी इंतजाम किए जाते हैं, वो हादसे के वक्त जैसे बेकार हो जाते हैं। जिस पल एसी का कम्प्रेशर फटा और आग भड़की, हवा ने उसे कुछ ही मिनटों में चारों तरफ फैला दिया। ऐसे में दिमाग काम करना बंद कर देता है… बस एक ही ख्याल आता है, अपने बच्चों को उठाओ और भागो। अगर उस समय आपने एक पल भी देर कर दी, तो शायद जिंदा बचने का मौका न मिले। लेकिन यहां मारे गए लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला। -रितू भाटिया (स्थानीय निवासी)