सब्सक्राइब करें

दिल्ली में आईईडी मिलने का मामला: आरडीएक्स वाली घटना में पाकिस्तानी साजिश की आशंका, पुलिस ने लिए 16 सैंपल

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Jan 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi ghazipur flower market IED case investigators find Pakistan ISI hand behind matter police pick up 16 samples no accused arrested yet
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गाजीपुर फूलमंडी में जिस जगह पर बम को निष्क्रिय किया था उस जगह से 16 अलग-अलग सैंपल उठाए हैं। इन सैंपल से पता लगा है कि बम बहुत ही शक्तिशाली था और उसमें बम बनाने के सभी मिश्रण शामिल थे। यहां तक कि बम में डिटोनेटर भी लगा हुआ था। स्पेशल सेल के अधिकारी ने ये बात कंफर्म की है कि बम को बनाने के लिए आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट समेत सभी बनाने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया था। दूसरी तरफ स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट व सीपीडब्ल्यूडी को सोमवार को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के लिए पत्र लिखेगी।

Trending Videos
Delhi ghazipur flower market IED case investigators find Pakistan ISI hand behind matter police pick up 16 samples no accused arrested yet
ied ghazipur flower mandi - फोटो : पीटीआई

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी स्थित एफएसएल की टीम ने मौके से 16 तरीके के सैंपल उठाए हैं। एफएसएल ने इन बम के नमूनों को उठाकर स्पेशल सेल को सौंप दिया है। स्पेशल सेल इन नमूनों को सोमवार को रोहिणी स्थित एफएसएल में जमा कराएगी। एफएसएल के अधिकारियों ने बताया कि बम को बनाने के लिए टिफिन की बजाय लोहे के बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि उसमें सफेद रंग का पाउडर निकल रहा था। दिल्ली पुलिस को वारदात के तीसरे दिन भी बम रखने वाले के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi ghazipur flower market IED case investigators find Pakistan ISI hand behind matter police pick up 16 samples no accused arrested yet
ied ghazipur flower mandi - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में दिल्ली पुलिस बम रखने वाले दहशतगर्द के बारे में पता करने के लिए एनएच-24 के करीब आठ किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालेगी। साथ ही एनएच-24 से गाजीपुर मंडी के लिए जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जाएगा। इसके साथ दिल्ली पुलिस सोमवार को दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट व सीपीडब्ल्यूडी को पत्र लिखने जा रही है। एनएच-24 पर ज्यादातर ट्रैफिक पुलिस व सीपीडब्ल्यूडी के कैमरे लगे हुए हैं। फूलमंडी में जिस जगह पर बम वाला बैग रखा हुआ था। वह एरिया किसी भी कैमरे के दायरे में नहीं आता। हालांकि फूलमंडी के मेन गेट पर कैमरा लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस एनएच-24 व एनएच-24 से फूलमंडी को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी।

Delhi ghazipur flower market IED case investigators find Pakistan ISI hand behind matter police pick up 16 samples no accused arrested yet
ied ghazipur flower mandi - फोटो : अमर उजाला

आरडीएक्स मिलने से आईएसआई का हाथ होने की आशंका-
गाजीपुर फूलमंडी में मिले बम को बनाने में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरडीएक्स मिलने से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर संदेह है। माना जा रहा है कि आईएसआई ने स्लीपर सेल से बम रखवाया हो। ये भी हो सकता है कि ये किसी आतंकी ने रखा हो। पुलिस अधिकारी शुरूआती जांच के बाद इसे आतंकी वारदात बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। 

विज्ञापन
Delhi ghazipur flower market IED case investigators find Pakistan ISI hand behind matter police pick up 16 samples no accused arrested yet
ied ghazipur flower mandi - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस दिल्ली-एनसीआर में दे रही है दबिश-
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं। गाजीपुर फूल मंडी यूपी बॉर्डर के करीब है। ऐस में दिल्ली से सटे गाजियाबाद व आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। पंजाब में हाल ही में जो आईईडी बरामद हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में जो आईईडी मिली है उसे पंजाब से लाया गया है।  पंजाब में हाल ही में ड्रोन से आईईडी गिराई गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed