{"_id":"5c631b18bdec224c974d10d6","slug":"delhi-hotel-arpit-palace-pranav-kumar-had-celebrated-birthday-just-two-days-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोल बाग होटल अग्निकांड: दो दिन पहले ही मनाया था प्रणव ने जन्मदिन, गहने देख बूढ़ी मां को पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोल बाग होटल अग्निकांड: दो दिन पहले ही मनाया था प्रणव ने जन्मदिन, गहने देख बूढ़ी मां को पहचाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
karol bagh fire
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाकर दिल्ली आए प्रणव कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। अर्पित पैलेस होटल में आगजनी में मारे गए लोगों में एक प्रणव भी शामिल हैं। मूलरुप से बिहार की राजधानी पटना के निवासी प्रणव कुमार हैदराबाद में नौकरी करते हैं। वहीं उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं।
2 of 9
होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात वे आफिस की मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने अर्पित पैलेस होटल में मुकाम लिया था। लेकिन आगजनी में शिकार हो गए। मंगलवार की देर शाम उनका पोस्टमार्टम हो चुका है। बुधवार को परिजन प्रणव के शव को लेकर पटना रवाना होंगे।
3 of 9
होटल अर्पित
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद आरएमएल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने ये जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को ही उनका बेटा अपना जन्मदिन मनाकर दिल्ली आया था। इस दौरान प्रणव की मां का रो रोकर बुरा हाल है। मां के मुख से बस अपने लाल के लिए पुकार ही निकल रही थी। कई बार बेसुध होने के कारण पूरा परिवार उन्हें लेकर चितिंत हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में होगा सभी शवों का लेपन
4 of 9
karol bagh fire
- फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों के परिजन मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने शव लेपन की व्यवस्था की हुई है। पुलिस के अनुसार घटना में मारे गए जो लोग बाहरी राज्य से हैं, उनके शव लेपन बुधवार को एम्स में कराए जाएंगे। इसके बाद ही परिजनों को शव सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
गहने देख बूढ़ी मां को पहचाना, मां-बेटा और बहन की मौत
5 of 9
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अर्पित पैलेस होटल की इस घटना में कुछ शव ऐसे भी अस्पताल पहुंचे हैं जो आग की वजह से बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन शवों की पहचान करना बड़ा मुश्किल हो रहा है लेकिन मंगलवार को जब दिल्ली पुलिस कुछ केरल निवासी लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची तो उनमें से एक महिला ने बूढ़ी मां की पहचान उनके गहने देखकर की। ये मां 84 वर्षीय नलिनी अम्मा थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।