फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी सेक्स रैकेट का खुलासा: उज्बेकिस्तान की लड़कियों से कराया जा रहा था धंधा, अंदर पहुंच पुलिस भी रह गई दंग

Sun, 24 Jul 2022 11:33 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Jul 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch exposed foreign sex racket in Malviya Nagar
Sex racket exposed in Delhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक विदेशी सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस ने एक विदेशी दंपती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तुर्कमेनिस्तान निवासी दंपती मेरेडोब अहमद (48), इसकी पत्नी जुमायेवा अजीजा (37), उज्बेकिस्तान निवसी अली शेर (48) और मालवीय नगर दिल्ली निवासी मोहम्मद अरुप (34) और दरभंगा, बिहार निवासी चंदे सहानी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मालवीय नगर के मकान से 10 उज्बेकिस्तानी लड़कियों को रेस्क्यू करवाया है। आरोपी इन लड़कियों को भारत में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाए थे। बाद में इनसे जबरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Delhi Police Crime Branch exposed foreign sex racket in Malviya Nagar
Sex racket exposed in Delhi - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि मालवीय नगर के पंचशील विहार में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। यहां कुछ विदेशी लड़कियों से जबरन धंधा करवाया जाता है। सूचना के बाद फौरन एसीपी एसके गुलिया व अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम को जांच के लिए लगाया गया।

Delhi Police Crime Branch exposed foreign sex racket in Malviya Nagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

जानकारी जुटाने के बाद सोहनवीर नामक सिपाही को नकली ग्राहक बनाकर चौथी मंजिल के मकान में एएसआई राजेश के साथ भेजा गया। वहां पहुंचने पर इनको दो एजेंट मोहम्मद अरुप और चंदे सहानी उर्फ राजू मिला। इन लोगों ने दोनों नकली ग्राहकों के सामने 10 विदेशी लड़कियों को पेश किया। डील फाइनल होने के बाद सोहनवीर ने टीम को इशारा कर वहां बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch exposed foreign sex racket in Malviya Nagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद फौरन टीम ने मौके पर छापा मारकर सभी दस विदेशी लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। जांच के दौरान कोई भी विदेशी लड़की अपना पासपोर्ट और वैध वीजा नहीं दिखा पाई है।

विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch exposed foreign sex racket in Malviya Nagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

इस पूरे रैकेट को तुर्कमेनिस्तान दंपती मेरेडोब अहमद और उसकी पत्नी जुमायेवा चला रहे थे। इनका तीसरा साथी अली शेर जो उज्बेकिस्तानी नागरिक है, वह अपने देश से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाता है। यहां इनके पासपोर्ट व दूसरे कागजात रखकर उनसे जबरन वेश्यवृत्ति कराई जाती है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दंपती समेत तीनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed