राजधानी में शुक्रवार का दिन उमस भरा रहा। तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से परेशान हो गए। शाम के समय कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन कुछ ही देर में बादल छंट गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
Delhi Weather : दिल्ली में आज मेहरबान रहेंगे बादल; ये है मौसम विभाग की भविष्यवाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसूनी गर्त उत्तर-दक्षिण भारत की ओर बढ़ रही है। इस वजह से मध्य भारत समेत तटीय इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, इस बीच उत्तर भारत में भी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा व उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले सप्ताह से बारिश को लेकर कुछ उम्मीद की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से 87 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप निकली रही और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर बाद हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:03 बजे
सूर्योदय का समय: 5:50 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा।