फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आया मानसून झूम के: दिल्ली में जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट, आज और कल भी बारिश के हालात; यलो अलर्ट

Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 जुलाई तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Temperature drops in Delhi due to heavy rain
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में मंगलवार को बदरा झूम के बरसे हैं। मौसम ने ऐसा करवट बदली कि दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह से आसमान पर घने काले बादल छाए रहे और दोपहर तक कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। मानसून की जोरदार दस्तक ने कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। दिल्ली में दो जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी।

Delhi Weather Forecast Temperature drops in Delhi due to heavy rain
दिल्ली में बारिश के बीच निकलते लोग। - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग ने रात आठ बजे तक दक्षिण-पूर्व, पूर्वी, शाहदरा, मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 85 और न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, सफदरजंग मानक केंद्र में 11.9 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1-3 और अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा।

Delhi Weather Forecast Temperature drops in Delhi due to heavy rain
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला

आज से दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आठ से 13 जुलाई तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आठ और नौ जुलाई को दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह या दोपहर से पहले हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। साथ ही आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Temperature drops in Delhi due to heavy rain
दिल्ली-NCR में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

11 जुलाई तक बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 जुलाई को भी बादल छाए रहने के साथ दोपहर के आसपास हल्की बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना भी बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Temperature drops in Delhi due to heavy rain
बारिश के बीच लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

शाम 5:30 बजे तक बारिश (मिमी): 
नजफगढ़ -76
रिज -50.1
पूसा -41.5
छतरपुर -41.5
आया नगर -32.6
जाफरपुर -10
पालम -15.4
लोदी रोड -13.2
जाफरपुर -14.5
मयूर विहार -19
झरोदा कलां -10
नारायणा -22
जनकपुरी -18
पूसा -37
प्रगति मैदान -10
महरौली -नौ
पीतमपुरा -0.5

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed