फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: तेज धूप और उमस से जल्द मिलेगी राहत, इसी सप्ताह मानसून दे सकता है दस्तक, कल हल्की बारिश की उम्मीद

Mon, 27 Jun 2022 03:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Jun 2022 03:41 AM IST
विज्ञापन
delhi weather monsoon came in delhi this week
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

तेज धूप और उमस के कारण दिनभर दिल्लीवासी गर्मी से लोग बेहाल रहे। रविवार को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून से दो जुलाई के बीच दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस अवधि के लिए येलो अलट जारी किया गया है।


 

delhi weather monsoon came in delhi this week
रविवार को गर्मी से परेशान दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला

28 जून से दिल्ली में हल्की बारिश होने से दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है। इसी सप्ताह के अंतिम दिन दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की भी संभावना है। फिलहाल पश्चिमी हवा चलने के कारण बारिश नहीं हो रही है।

delhi weather monsoon came in delhi this week
गर्मी में आईस्क्रीम का लुत्फ लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले 16 जून को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बाद में इसमें कमी आई थी। 25 जून को तापमान दोबारा बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather monsoon came in delhi this week
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार को हल्की बूंदाबादी से तापमान में कुछ कमी से राहत मिलने की उम्मीद है। हवा में नमी का स्तर 33 से 73 फीसदी दर्ज किया गया और अधिकतर जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मंगलवार से हल्की बारिश की शुरुआत के बाद तापमान भी धीरे-धीरे कम होगा। 29 को अधिकतम तापमान कम होकर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि 30 जून को अच्छी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
delhi weather monsoon came in delhi this week
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान 
आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास
सूर्योदय सुबह 6.07 बजे
सूर्यास्त शाम 7.23 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed