{"_id":"5a0027134f1c1bb6678b9c35","slug":"demonetisation-flashback-eunuch-got-topless-when-was-unable-to-withdraw-money-from-atm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद इस युवती को होना पड़ा था टॉपेलस, सच सामने आते ही मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद इस युवती को होना पड़ा था टॉपेलस, सच सामने आते ही मचा हड़कंप
Mon, 06 Nov 2017 06:06 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम से पैसे न निकलने पर किन्नर ने उतारे कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद किए हुए पूरे एक साल हो गए हैं। लोगों को आज भी वो मंजर याद है जब उन्हें अपने ही पैसों के लिए बैंकों और एटीएम की लंबी लाइन में लगना पड़ता था। लंबी-लंबी लाइनों में सबसे आगे लगने या इनसे बचने के लिए लोगों ने कई जुगाड़ अपनाए। एटीएम की लाइन से बचने के लिए ऐसा ही एक जुगाड़ एक युवती ने अपनाया जिसका सच सामने आया तो ये खबर मीडिया की सुर्खियों में छा गया।
2 of 5
एटीएम से पैसे न निकलने पर किन्नर ने उतारे कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
यह बात 13 नवंबर 2016 की है। मयूर विहार फेज-3 इलाके में एटीएम से रुपये न निकलने पर एक युवती द्वारा कपड़े उतारकर हंगामा करने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में न्यू अशोक नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मालती मौके पर पहुंची।
3 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि युवती नहीं बल्कि एक किन्नर हंगामा कर रहा था। समझा-बुझाकर किन्नर को कपड़े पहनाए गए। बाद में उसे एटीएम से रुपये निकलवाकर थाने लाया गया। न्यू अशोक नगर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एटीएम से पैसे न निकलने पर किन्नर ने उतारे कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार (13 नवंबर) दोपहर करीब 3:30 बजे मयूर विहार फेज-3 स्थित एटीएम पर किन्नर रुपये निकालने आया था। भीड़ अधिक होने के कारण वह रुपये नहीं निकाल पाया।
विज्ञापन
5 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
नोट न मिलने से नाराज होकर उसने कपड़े उतारकर हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि युवती कपड़े उतारकर हंगामा कर रही है। इसके बाद फौरन न्यू अशोक नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मालती को घटना स्थल पर भेजा गया। मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि महिलाओं व पुरुषों ने उसे लाइन में लगाने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसने हंगामा किया। समझाने के बाद किन्नर को छोड़ दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।