सब्सक्राइब करें

Faridabad Blast: धमाके से किसी का कान का पर्दा फटा, किसी को आई गंभीर चोट, 150 मीटर के दायरे तक नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Feb 2026 06:44 PM IST
सार

मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में भीषण आग और धमाकों से कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती छानबीन में हादसे के पीछे की वजह भी सामने आ गई है। 

विज्ञापन
Faridabad Blast ruptures eardrum seriously injures someone
फरीदाबाद ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी भीषण आग और धमाकों के बाद घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से 14 को बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार को अधिक झुलसने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चार लोग स्वयं डिस्चार्ज हो गए। वर्तमान में छह घायलों का उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों में रवींद्र, विपिन, जगराम, शीशपाल, घुल्लड और लोकमान शामिल हैं।

Trending Videos
Faridabad Blast ruptures eardrum seriously injures someone
फरीदाबाद मुजेसर स्थित कंपनी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना में रवींद्र के साले अभिषेक को धमाके के दौरान गंभीर झटका लगा, जिससे उनके कान का पर्दा फट गया। उन्हें उपचार के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति स्थिर है और अन्य गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad Blast ruptures eardrum seriously injures someone
फरीदाबाद मुजेसर स्थित कंपनी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ईंट-पत्थरों की चपेट में आए रवींद्र
उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवींद्र पड़ोसी फैक्टरी में काम करते हैं। घटना के समय वे बाहर खड़े थे, तभी विस्फोट हुआ और ईंट-पत्थर उन पर गिर पड़े। आग की लपट से उनका चेहरा झुलस गया और दोनों हाथों में चोट लगने से प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती घायलों में उनकी स्थिति सबसे गंभीर है और इलाज जारी है।

Faridabad Blast ruptures eardrum seriously injures someone
फरीदाबाद मुजेसर स्थित कंपनी में लगी आग में झुलसे कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आग देखने पहुंचे मजदूर हुए घायल
स्वरूपपुर निवासी विपिन पास की कंपनी में काम करते हैं। उनके भाई दलबीर ने बताया कि धमाके से उनकी कंपनी की दो क्रेन जल गईं। विपिन के सहकर्मी रामकुमार के अनुसार आग लगने के बाद कई लोग मौके पर देखने पहुंचे थे और तभी हुए धमाके में वे घायल हो गए। वहीं अस्पताल में भर्ती जगराम के दोस्त विशाल ने बताया कि जगराम आग बुझाने की कोशिश में आगे बढ़े थे, तभी धमाका हुआ और उनके पैर में चोट लग गई।

विज्ञापन
Faridabad Blast ruptures eardrum seriously injures someone
फरीदाबाद मुजेसर स्थित कंपनी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घायलों को कई अस्पतालों में कराया गया भर्ती
जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा ने बताया कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस भेजी गईं और घायलों को भर्ती कराया गया। इनमें 23 को फोर्टिस में रखा गया और छह को सफदरजंग भेजा गया, जिनमें दमकल विभाग के दो चालक और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चार गंभीर घायलों को बाद में एम्स में भर्ती कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed