फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: सुबह-शाम सर्दी और दिन में गर्मी का अहसास, रविवार से तापमान में गिरावट होगी शुरू

Fri, 02 Dec 2022 09:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 02 Dec 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Feeling of cold in the morning and evening and heat in the day in Delhi
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड तो हो गई है, लेकिन दिन में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिसंबर शुरुआत हो चुकी है और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण अब अगले सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।

Feeling of cold in the morning and evening and heat in the day in Delhi
दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही सांसों का संकट - फोटो : ANI

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान के बढ़ने से दिन में गर्मी और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण सर्दी का अनुभव हुआ।

Feeling of cold in the morning and evening and heat in the day in Delhi
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक पीतमपुरा केंद्र में 14.4, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 13.7, नजफगढ़ में 12.5, मयूर विहार में 11.6 दर्ज हुआ, जबकि लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Feeling of cold in the morning and evening and heat in the day in Delhi
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : पीटीआई
वहीं, सुबह के समय दिल्ली धुंध के आगोश में रही। धूप भी हल्की रही। अमूमन दो दिसंबर से छह दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के बीच रहता है। 
विज्ञापन
Feeling of cold in the morning and evening and heat in the day in Delhi
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार अब रविवार से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। चार से सात दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाएगा। तापमान में गिरावट होने से दिसंबर की सर्दी अपनी रंगत में आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed