फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजम खां को बिना नाम लिए मोगेंबो कहने में फंसे केंद्रीय मंत्री मुख्तार नकवी, केस दर्ज

Wed, 17 Apr 2019 02:20 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Apr 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against mukhtar abbas naqvi for comment on azam khan in lok sabha election 2019

इशारों ही इशारों में बिना नाम लिए गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां को मोगेंबो कहने में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी फंस गए हैं। उनके खिलाफ शाहबाद कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले नकवी पर सेना को मोदी की सेना कहने पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

FIR filed against mukhtar abbas naqvi for comment on azam khan in lok sabha election 2019
जयाप्रदा - फोटो : Instagram
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को शाहबाद में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया था। नकवी ने मोगेंबो की चर्चा करते हुए कहा था कि मोगेंबो सेना का अपमान का करता है,  भारत माता को डायन कहता है। कहा था कि रामपुर में भी एक मोगेंबो है। उनका इशारा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां की ओर था। 
FIR filed against mukhtar abbas naqvi for comment on azam khan in lok sabha election 2019
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। बाद में जब उनसे मोगेंबो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। इस मामले में एफएसटी मजिस्ट्रेट महेश गुप्ता ने नकवी के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए शाहबाद कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIR filed against mukhtar abbas naqvi for comment on azam khan in lok sabha election 2019

रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां पर भी आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके निशाने पर सिर्फ सियासी प्रतिद्वंदी ही नहीं, बल्कि अधिकारी भी हैं।  लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है वैसे ही नेताओं की भाषा भी बदल रही है। रामपुर से  समाजवादी पार्टी के  नेता और प्रत्याशी आजम खां अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 

विज्ञापन
FIR filed against mukhtar abbas naqvi for comment on azam khan in lok sabha election 2019

इस बार भी अपने मिजाज के अनुसार आजम खां के बयान फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह सिर्फ अपने सियासी विरोधियों को लेकर नहीं, बल्कि अधिकारियों के प्रति बयानबाजी को लेकर भी चर्चाओं में हैं। उनकी बयानबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आचार संहिता लागू होने के बाद से आजम खां के खिलाफ अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed