फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिलौना फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो कर्मी आग में झुलसे

Sun, 29 Oct 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
fire in toy factory at khajuri khas area two workers injured
demo pic

खजूरी खास इलाके के तुकमीर में शनिवार सुबह खिलौना बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दर्जन भर गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

fire in toy factory at khajuri khas area two workers injured
demo pic

हादसे में  गनीमत यह रही कि हादसे में जान माल का कोई बड़ नुकसान नहीं हुआ। दो दमकलकर्मी मामूली रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस मीटर में शार्ट सर्किट को आग की वजह बता रही है। खजूरी खास थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

fire in toy factory at khajuri khas area two workers injured
demo pic

पुलिस के मुताबिक हादसा गली नंबर-9, मकान नंबर-318 तुकमीरपुर में हुआ। यहां करीब 150 गज के प्लॉट में सचिन नामक शख्स खिलौने और बच्चों की साइकिल की फैक्टरी चलाता है। सुबह करीब 7.30 बजे अचानक फैक्टरी के भूतल पर आग लग गई। तीसरी मंजिल पर मौजूद चार कर्मचारी फौरन बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की सूचना दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in toy factory at khajuri khas area two workers injured
demo pic

करीब 8.00 बजे दमकल की गाडिय़ां वहां पहुंची। इधर प्लास्टिक का सामान होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एहतियात के तौर पर आसपास के कुछ मकानों को पुलिस ने खाली करा लिया।

विज्ञापन
fire in toy factory at khajuri khas area two workers injured
demo pic

​​कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि रिहाइशी इलाके में कभी भी आग लग सकती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed