फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो मुझे प्यार नहीं करती थी, लेकिन मेरे शव को संगीता के साथ जलाना, सुसाइड नोट में चौंकाने वाला सच

Sun, 07 Jul 2019 11:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide Pradeep wrote in suicide note my wife did not love me
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के न्यू शताब्दीपुरम में युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की निर्ममता के साथ हत्या कर खुदकुशी कर ली। हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार किए और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया गया। इसके बाद युवक ने अपने मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।
ghaziabad murder and suicide Pradeep wrote in suicide note my wife did not love me
गाजियाबाद हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी मुझे प्यार नहीं करती है। अपने पास सोने भी नहीं देती है। मुझे उस पर शक है। फिर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। पापा मेरे शव को संगीता के साथ ही जलाना। हमारे शवों का पोस्टमार्टम भी मत कराना। फांसी देने वाले को उसकी आखिरी इच्छा पूरी की जाती है। मेरी भी आखिरी इच्छा पूरी कर देना। प्रदीप ने परिवार की हत्या और आत्महत्या से पहले बच्चों की कापी पर छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है।
ghaziabad murder and suicide Pradeep wrote in suicide note my wife did not love me
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप ने सुसाइड नोट में शादी से लेकर अब तक की विस्तार से बात लिखी। लिखा कि शादी के बाद वह काफी बीमार रहती थी। उसका इलाज कराया। उसके बाद बच्चे हुए। उसके रूम में एसी लगवाई, लेकिन उसका बिल मैं भरता हूं। वह मुझे अपने पास सोने भी नहीं देती है। उसकी हर खुशी का मैंने ध्यान रखा, लेकिन मुझे उसकी हरकतों से शक होने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide Pradeep wrote in suicide note my wife did not love me
ghaziabad murder and suicide case - फोटो : अमर उजाला
मैं बेरोजगार हूं, नौकरी की तलाश भी कर रहा हूं। उसके बावजूद वह मेरी कोई बात नहीं मानती है। हमेशा लड़ती रहती है। मैं उसकी हरकतों से तंग आ चुका हूं। मुझे उस पर शक भी है। फिर, लिखा कि पापा-मम्मी छोटी बहन रीना की शादी कर देना। अपना ध्यान रखना। क्लेश के कारण मैं तीनों बेटी, पत्नी की हत्या करने के बाद सुबह आत्महत्या कर लूंगा। आखिरी में फिर उसने लिखा की पांचों में से किसी के भी शव का पोस्टमार्टम मत कराना और मेरे शव को संगीता के साथ ही जलाना।
विज्ञापन

कमरे से नहीं मिला जहरीला पदार्थ

ghaziabad murder and suicide Pradeep wrote in suicide note my wife did not love me
कमरे में पड़ा बैड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच में पता चला कि कमरे में कोई जहरीला पदार्थ, शीशी या रैपर नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी कई साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे को सील कर दिया गया है, जिससे किसी साक्ष्य को नष्ट न कर दिया जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य चीजों की जानकारी होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed