{"_id":"61b331261284b876d7059b7b","slug":"farmers-protest-see-photos-from-ghazipur-border-farmers-winding-up-their-belongings-preparing-to-go-home-from-11-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: उखड़ने लगे तंबू, उठने लगे लंगर, 11 को लौटने की हो रही तैयारी, गाजीपुर बॉर्डर की देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: उखड़ने लगे तंबू, उठने लगे लंगर, 11 को लौटने की हो रही तैयारी, गाजीपुर बॉर्डर की देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:28 PM IST
सार
अभी किसान सिर्फ अपना सामान पैक कर वाहनों में इकट्ठा कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन का कहना है कि शनिवार को आंदोलन स्थल पर मंच का संचालन होगा। इसके बाद किसान मुख्य टेंट हटाने शुरू करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर सामान समेटते किसान
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीनों कृषि कानून वापस लेने और किसानों की मांगों को मानने का लिखित प्रस्ताव केंद्र सरकार से मिलने के बाद गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन स्थगित करने और दिल्ली के बॉर्डरों को खाली करने का एलान कर दिया था। इसी के तहत अब किसान गाजियाबाद स्थित यूपी गेट किसान आंदोलन स्थल पर टेंट और लंगर हटाने में जुट गए हैं। अभी किसान सिर्फ अपना सामान पैक कर वाहनों में इकट्ठा कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन का कहना है कि शनिवार को आंदोलन स्थल पर मंच का संचालन होगा। इसके बाद किसान मुख्य टेंट हटाने शुरू करेंगे। हालांकि इस प्रक्रिया में भी करीब एक हफ्ते का समय लग जाएगा। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें क्या है गाजीपुर बॉर्डर का हाल...
2 of 6
उखड़ने लगे किसानों के तंबू
- फोटो : कुमार संजय
भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को सामान समेटने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। 11 दिसंबर को कुछ लोग वापसी करेंगे और फिर सब सुविधाजनक तरीके से लौटते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की वापसी खुशी और गम के बीच हो रही है। किसानों को जीत मिली है लेकिन लौटते हुए इसका कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। बुधवार को हादसे में देश ने सीडीएस बिपिन रावत के रूप में अपना वीर सपूत खोया है और पूरा देश अभी शोक में डूबा हुआ है, किसान भी इस दुख में शामिल है। ऐसे में हम लोग शांतिपूर्ण वापसी करेंगे।
3 of 6
ट्रकों में लदे किसानों के सामान
- फोटो : अमर उजाला
जीत तय थी
हमारी जीत पहले दिन से ही तय थी, बस सरकार को समझने में वक्त लगा। हमें खुशी है कि देर से ही सही सरकार और आम जनता सबको समझ आ गया कि यह आंदोलन प्रायोजित नहीं था बल्कि यहां किसान बैठे थे। अब मांगे मान ली गई हैं तो हम 11 दिसंबर से घर वापस लौटेंगे।-गौरव टिकैत, भाकियू युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश की जनता ने सब देखा, वही सवाल करे
घर वापसी हो रही है इसकी खुशी है, लेकिन गम इस बात का है कि अपने जीवन में ऐसी सरकार नहीं देखी जिसने अन्नदाताओं को साल भर से अधिक सड़क पर बैठा दिया। हम भी पिछले 35 वर्षों से किसानों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। दस से पंद्रह दिन लगते थे किसी भी सरकार ने इतना लंबा नहीं बैठाया। देश की जनता ने यह सब देखा है, वही अब सवाल करेगी।- चौधरी बिजेंद्र सिंह, भाकियू गाजियाबाद जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सामान समेटते किसान
- फोटो : कुमार संजय
यादों का पिटारा लेकर जा रहे
जब आंदोलन शुरू हुआ था हमने यह नहीं सोचा था कि इतना लंबा समय बैठना पड़ेगा, लेकिन सच की लड़ाई में किसान एकजुट रहे और आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। आंदोलन से यादों का पिटारा लेकर जा रहे हैं। अब लौटते हुए एक कसक है, यहां से अलग होने का न केवल प्रदेश बल्कि देश भर से आए भाइयों से दोस्ती हुई, अब सब बिछड़ेंगे, इस इसी बात की तकलीफ है।- रामपाल सिंह, अमरोहा जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
5 of 6
टेंट उखाड़ते किसान
- फोटो : अमर उजाला
आंदोलन का तैयार करेंगे पूरा एल्बम
आंदोलन में बिताए गए पलो को जो मोबाइल में कैद है, तारीखों के साथ उसका एक एलबम तैयार करेंगे। अपने इस एलबम को गांव की लाइब्रेरी में रखवाएंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियां एकता के ताकत को समझ सके और हमेशा एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। हमें खुशी है कि हमारी बातें मान ली गई, लेकिन गम इस बात का है कि सरकार ने हमारी बात समझने में बहुत देर कर दी जिससे पूरा देश परेशान रहा।- संजय, मेरठ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।