फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: तीन दिन तक पुलिस को गुमराह करती रही 'गर्लफ्रेंड मौसी', संतोषी की डायरी ने खोले चौंकाने वाले राज

Wed, 11 May 2022 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 May 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad woman murder in dlf colony police reveals deceased diary open many secrets of husband girlfriend
मृतका संतोषी (फाइल फोटो) और आरोपी मौसी व पति संतोष - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित डीएलएफ कॉलोनी में पांच मई के दिन हुई महिला की हत्या और लूट मामले में जांच कर रही पुलिस जब असली हत्यारोपी तक पहुंची तो उसके होश उड़ गए। जांच में सामने आया है कि मृतका के पति के उसकी मुंहबोली मौसी से बीते 12 साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों साथ ही रहते थे लेकिन इसकी जानकारी लोगों को नहीं थी। लेकिन जब पति संतोष की शादी संतोषी से हुई तो कुछ दिन बाद ही दोनों का राज उस पर जाहिर हो गया, जिसके बाद घर में तनाव रहने लगा। यह सभी बातें पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताई हैं।



शायद पुलिस भी ये सब नहीं जान पाती अगर मृतका संतोषी को डायरी लिखने की आदत न होती। पुलिस के लिए संतोषी की यही डायरी आरोपी तक पहुंचने का जरिया बनी। आगे पढ़ें कैसे पुलिस के हाथ लगी वो डायरी और उसमें क्या-क्या लिखा है...

Ghaziabad woman murder in dlf colony police reveals deceased diary open many secrets of husband girlfriend
मृतका संतोषी - फोटो : अमर उजाला

डायरी से मिला पुलिस को सुराग
पद्मावती ने शांति के बारे में बता दिया था, लेकिन वह पूछताछ में सच नहीं बोल रही थी। पुलिस को उस पर शक था लेकिन सुबूत नहीं मिल रहे थे। ऐसे में पुलिस का काम आसान किया मौके से मिली संतोषी की डायरी ने। इसमें उसने संतोष और शांति के रिश्ते के बारे में लिख रखा था। इसके बाद शांति से सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने सच उगल दिया।

Ghaziabad woman murder in dlf colony police reveals deceased diary open many secrets of husband girlfriend
फैला सामान - फोटो : अमर उजाला

संतोषी की डायरी से हुई पुलिस की टेंशन कम
वारदात को शुरुआत में लूट के दौरान हत्या करना माना जा रहा था। पुलिस अधिकारी भी लूट के एंगल से जांच कर रहे थे। परिवार ने शक जाहिर  किया था कि पास के निर्माणाधीन फ्लैट से मजदूर पानी लेने घर आते थे, उन्होंने लूट के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो भी तस्वीर साफ नहीं हुई। इस बीच पुलिस को संतोषी के कमरे से एक डायरी मिली जिसने पुलिस अधिकारियों की पूरी टेंशन ही खत्म कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad woman murder in dlf colony police reveals deceased diary open many secrets of husband girlfriend
आरोपी मौसी और पति संतोष - फोटो : अमर उजाला

मौसी ने तीन दिन तक पुलिस को किया गुमराह
घटना के दिन पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई लेकिन उसमें भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग रहा था। मृतका की डायरी मिलने से पहले पुलिस को मुखबिर तंत्र ने संतोषी के घर में 5 मई की सुबह लड़ाई-झगड़ा होने की अहम बात बताई तो अधिकारियों का मौसी पर शक गहरा गया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई पर पूछताछ में भी शांति ने तीन दिन तक पुलिस को गुमराह किया। जब उसे सभी सबूत दिखाए गए तो वह खुद-ब-खुद वारदात को कबूल करती गई।

विज्ञापन
Ghaziabad woman murder in dlf colony police reveals deceased diary open many secrets of husband girlfriend
वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दहेज उत्पीड़न में पति गिरफ्तार
पुलिस ने संतोष को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दहेज के लिए संतोषी के उत्पीड़न का आरोप है। हालांकि, हत्या में उसकी भूमिका नहीं मिली। वह पांच मई को रात आठ बजे ड्यूटी से लौटा था। उसने शांति के बारे में पुलिस को नहीं बताया। कई बार पुलिस से कहा कि हत्या में मजदूरों का हाथ हो सकता है। पास में ही निर्माण कार्य चल रहा था। वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। आसपास लगे कैमरों की रिकार्डिंग में मजदूर संतोष के घर की तरफ जाते नहीं दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed