{"_id":"69b3b282eb002beb680947e0","slug":"harish-rana-entire-world-changed-after-accident-younger-brother-share-burden-of-painful-13-year-responsibility-2026-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इच्छामृत्यु की इजाजत: 'हादसे के बाद पूरी दुनिया ही बदल गई', छोटे भाई ने साझा की 13 साल की दर्दनाक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इच्छामृत्यु की इजाजत: 'हादसे के बाद पूरी दुनिया ही बदल गई', छोटे भाई ने साझा की 13 साल की दर्दनाक जिम्मेदारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:19 PM IST
सार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसायटी में रहने वाले हरीश राणा के छोटे भाई आशीष ने कहा कि हादसे के बाद पूरी दुनिया ही बदल गई। उन्होंने कहा कि ऑफिस के साथ भाई का भी ध्यान रखा।
21 अगस्त 2013 को भाई के साथ हुए हादसे की सूचना आई। इसके बाद कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा। यह बताते हुए गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसायटी में रहने वाले हरीश राणा के छोटे भाई आशीष भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन वह कोमा में चले गए, तब से लेकर आज तक कोई सुधार नहीं हुआ।
आशीष ने बताया कि बीच में एक महीने की प्राकृतिक थेरेपी भी कराई थी, जो देश के दो ही अस्पतालों में होती है। परिवार ने इसे दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में कराया था। इसमें ठीक होने की काफी उम्मीद होती है। 30 दिन की थेरेपी में अधिकतर अच्छे परिणाम आते हैं, लेकिन भाई के मामले में ऐसा नहीं हो सका। अशोक राणा की एक बेटी और दो बेटे हैं। इनमें हरीश सबसे बड़े हैं।
Trending Videos
2 of 14
ऑफिस के साथ भाई का भी ध्यान रखा
आशीष बताते हैं कि हादसे के समय वह 12वीं कक्षा में थे, अब ग्रेजुएशन कर गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। वह भाई का सारा काम करके ऑफिस जाते हैं। हर सुबह चार बजे से उनकी दिनचर्या शुरू होती है। इसमें भाई को उठाना, बैठाना, करवट दिलाना, मालिश करना और फीडिंग कराना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
कहा कि सर्दियों में धूप में व्हीलचेयर पर बैठाते हैं, गर्मी में घर में घुमाते हैं। हर दो घंटे में दूध, दाल का पानी, पीसकर अंडा और भिगोई रोटी ट्यूब से देते हैं। सुबह ऑफिस के बाद मां-पापा ध्यान रखते हैं। यह दिनचर्या वर्षों से चल रही है, अब एम्स जाने के बाद सब बदल जाएगा। मां बहुत उदास हैं।
4 of 14
रिश्तेदारों का लगा है आना-जाना
हरीश को उच्चतम न्यायालय की ओर से इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी मिलने के बाद घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा है। आशीष कहते हैं कि कई परिजन और रिश्तेदार आए हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 14
एफआईआर और जांच पर सवाल
आशीष ने हादसे के दौरान हरीश के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने की बात पर सवाल उठाया। कहा, हमें लगता है किसी ने जानबूझकर धक्का दिया। हमने एफआईआर कराई, लेकिन जांच में बस बताया गया कि वो गिर गए। इस एंगल को गंभीरता से नहीं लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।