{"_id":"69b3e60ad4beeb46680d4f26","slug":"video-crowds-gathered-for-the-friday-prayers-causing-a-two-hour-traffic-jam-on-the-choti-masjid-link-road-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमे की नमाज में उमड़ी भीड़, छोटी मस्जिद लिंक रोड पर दो घंटे लगा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमे की नमाज में उमड़ी भीड़, छोटी मस्जिद लिंक रोड पर दो घंटे लगा ट्रैफिक जाम
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे से दो बजे तक महारजपुर स्थित लिंक रोड छोटी मस्जिद के पास रमजान के आखिरी जुम्मे यानी अलविदा की नमाज के अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। जिसके कारण करीब दो घंटे तक दोपहर में सड़क पर काफी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। 12 बजे की नमाज के समय पर मस्जिद परिसर पूरी तरह भर गया और फिर 1 बजे की नमाज के लिए सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाहर खड़े दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रमजान के महीने में दो बार नमाज अदा किया जाता है, जब लोग अंदर होते हैं तो बहुत लोग बाहर खड़े होकर इंतजार करते हैं ऐसे में सड़क पर सैकड़ों दो पहिया वाहन पार्क करते हैं और रोडवेज की बसों के साथ ही कई बड़ी गाड़ियां यहां से निकलती है,जिसकी वजह से भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है। हालांकि इस दौरान मौके पर ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।