फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: एक छिपकली ने 35 हजार घरों की बिजली गुल करा दी, 13 घंटे अंधेरे में रहे यूपी के इलाके; गर्मी से बेहाल सब

Tue, 04 Aug 2026 09:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 04 Aug 2026 09:22 PM IST
सार

स्थानीय उपभोक्तागण नौशेर अली बीडीसी, सहीमुद्दीन व नजर मौहम्मद, इमरान, अमित कुमार, सुनील, शराफत आदि ने बताया कि लोगों के इन्वर्टर बंद हो गए, टंकियों में पानी खत्म हो गया, गर्मी में बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
Lizard causes wire snap in ghaziabad Lalkuan power outage in dozen colonies including jail
झिपकली के कारण बिजली हुई गुल - फोटो : अमर उजाला/AI

यूपी के गाजियाबाद स्थित लालकुंआ पारेषण ईकाई से एचआरएम बिजलीघर की 33 केवीए हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से जिला जेल के अलावा दर्जन भर कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह 6 बजे बाधित हुई आपूर्ति शाम 7 बजे बहाल की गई। 

Lizard causes wire snap in ghaziabad Lalkuan power outage in dozen colonies including jail
फॉल्ट ठीक करते बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला

30 से 35 हजार लोग रहे परेशान
एचआरएम बिजलीघर से जिला जेल, अध्यात्मिक नगर, भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र के अलावा मसूरी रेलवे-स्टेशन रोड, अजीज नगर, एनएच नौ सर्विस रोड मार्केट, गांव मसूरी और ताज कॉलोनी, मुगल गार्डन, सोनी एन्कलेव, जाफर कॉलोनी, बसरा कॉलोनी, एमजी रोड मार्केट, करीम कालोनी व जाकिर कॉलोनी के लगभग 30-35 हजार विधुत उपभोक्तागणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

Lizard causes wire snap in ghaziabad Lalkuan power outage in dozen colonies including jail
बिजली हुई बाधित - फोटो : अमर उजाला

इंवर्टर बंद, टंकियों की पानी खत्म
स्थानीय उपभोक्तागण नौशेर अली बीडीसी, सहीमुद्दीन व नजर मौहम्मद, इमरान, अमित कुमार, सुनील, शराफत आदि ने बताया कि लोगों के इन्वर्टर बंद हो गए, टंकियों में पानी खत्म हो गया, गर्मी में बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि लालकुंआ से एचआरएम की हाईटेंशन लाइन में अक्सर फाल्ट होता रहता है। तार जर्जर हो चुके हैं विभाग इन्हें क्यों नहीं बदलवाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lizard causes wire snap in ghaziabad Lalkuan power outage in dozen colonies including jail
बिजली हुई बाधित - फोटो : अमर उजाला

सुबह छह बजे कटी बिजली
एचआरएम बिजलीघर के एसएसओ दयाराम ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे रोस्टिंग में आपूर्ति बंद की गई थी मगर जब सात बजे आपूर्ति चालू की गई तो बिजलीघर की इन्कमिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया जिससे बिजलीघर की बिजली बाधित हो गई, उन्होंने बताया कि मशीन में एक छोटी सी छिपकली घुसने से फाल्ट हो गया, खुद तो छिपकली जल गई मगर विभाग और लोगों को परेशानी में डाल गई। 

विज्ञापन
Lizard causes wire snap in ghaziabad Lalkuan power outage in dozen colonies including jail
सड़क पर गिरा टूटा तार - फोटो : अमर उजाला

33 केवीए के तार टूटे
टीजी 2 अमित केसरवानी ने बताया कि इन्कमिंग मशीन में फाल्ट होने की वजह से लालकुंआ पारेषण ईकाई से एचआरएम बिजलीघर को आ रही 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन के बम्हैटा अंडरपास के सामने दो जगह तार टूट गये, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियन्ता कुंवरपाल सिंह ने बताया कि दोनों जगह टूटे तारों को जुडवा दिया गया है, बिजलीघर की इन्कमिंग मशीन में काम किया जा रहा है, शाम तक बाधित आपूर्ति बहाल होने की सम्भावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed