फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसीम रिजवी: किताब विमोचन से कुरान की आयत तक विवाद, अब सनातनी बनकर बोले- इस्लाम कोई धर्म नहीं

Mon, 06 Dec 2021 12:46 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 06 Dec 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
UP: Wasim Rizvi adopted Sanatan Dharma, Yati Narasimhanand got involved in Dasna Devi temple, see photos
डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद हवन करते वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला

शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सोमवार को गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने विधिवत रूप से पूजा कर उन्हें सनातन धर्म में शामिल कराया। वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गए हैं। मंदिर में उन्होंने मां काली की मूर्ति की पूजा की और यज्ञ कर शुद्धिकरण किया।

UP: Wasim Rizvi adopted Sanatan Dharma, Yati Narasimhanand got involved in Dasna Devi temple, see photos
मंदिर में घंटी बजाते वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया, तो यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है और उसमें इतनी अच्छाइयां हैं, इंसानियत है कि हम समझते हैं कि इतनी किसी और धर्म में नहीं हैं।

UP: Wasim Rizvi adopted Sanatan Dharma, Yati Narasimhanand got involved in Dasna Devi temple, see photos
मंदिर में काली मां की पूजा करते वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला

कोई धर्म नहीं है इस्लाम

उन्होंने कहा कि इस्लाम को हम धर्म समझते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब हमें इस्लाम से निकाल दिया गया तो हर जुम्मे के बाद हमारा सर काटने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Wasim Rizvi adopted Sanatan Dharma, Yati Narasimhanand got involved in Dasna Devi temple, see photos
काली मां के चरणों में पुष्प अर्पित करते वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला

वसीम की किताब और कुरान की आयतें हटाने पर हुआ था विवाद

वसीम रिजवी ने गाजियाबाद के डासना के महाकाली मंदिर में दर्शन करने के बाद महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से ही अपनी विवादित किताब का विमोचन कराया था। वसीम रिजवी कुरान की आयतें हटाने की याचिका से भी विवादों में रहे थे। उन्होंने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
UP: Wasim Rizvi adopted Sanatan Dharma, Yati Narasimhanand got involved in Dasna Devi temple, see photos
मंदिर में चरणामृत पीते वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था 50 हजार का जुर्माना

उनका तर्क था कि कुरान की 26 आयतें आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली हैं। मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था। शीर्ष कोर्ट ने रिजवी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके अलावा भी कई मर्तबा रिजवी अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed