{"_id":"6397d39042dfb6133d5b1bd8","slug":"girl-misdeed-on-pretext-of-marriage-in-noida-s-dadri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीड़िता की आपबीती: शादी का झांसा देकर दरिंदे ने बढ़ाईं नजदीकियां और रहने लगा साथ, फिर सामने आई हसीन की असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता की आपबीती: शादी का झांसा देकर दरिंदे ने बढ़ाईं नजदीकियां और रहने लगा साथ, फिर सामने आई हसीन की असलियत
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दादरी।
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दादरी में युवती से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोएडा के दादरी से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां आशीष बनकर हसीन सैफी नाम के शख्स ने उत्तराखंड की युवती का शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी हसीन को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि पीड़िता की नौकरी छूटने के बाद सैफी ने उसे हसीन सपने दिखाए थे। ऐसे में नौकरी की तलाश में भटक रही युवती आरोपी की बातों में आ गई, लेकिन असलियत पता चलने पर उसने हसीन सैफी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में युवती के बयान भी दर्ज कराए।
2 of 5
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी के लिए कुछ साल पहले उत्तराखंड निवासी युवती गौतमबुद्ध नगर आई थी। वह सूरजपुर में रहकर कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान कंपनी में काम करने वाले आमका रोड दादरी निवासी हसीन सैफी से उसकी पहचान हो गई। आरोपी ने अपना नाम आशीष ठाकुर बताकर उससे दोस्ती की।
आरोपी ने आशीष ठाकुर के नाम एक फर्जी पहचानपत्र भी बना रखा था। करीब दो माह पहले युवती बीमार हो गई। ड्यूटी पर नहीं जाने से उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद ही सैफी ने युवती से निकटता बढ़ा दी और शादी का झांसा देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rape demo
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पीड़िता को दादरी की कॉलोनी में किराए पर कमरा दिलाया और उसके साथ रहने लगा। आरोपी पीड़िता की जिम्मेदारी उठाने का दावा करता था। आरोपी अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता था। शुक्रवार को हसीन को ढूंढते हुए उसके पिता पहुंचे और पड़ोसियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
तब पड़ोसियों को पता चला कि आरोपी का असली नाम हसीन सैफी है। रविवार को जानकारी होने पर आरोपी से पूछताछ की तो दोनों में विवाद हो गया। इस लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।