{"_id":"628da0009ce2ef6c78428c38","slug":"haryanvi-singer-murder-case-passerby-saw-hand-and-leg-buried-in-ground","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haryana Singer Murder: राहगीर को दिखे थे जमीन में दबे हाथ-पैर, वरना मुश्किल था गायिका का पता लगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Singer Murder: राहगीर को दिखे थे जमीन में दबे हाथ-पैर, वरना मुश्किल था गायिका का पता लगना
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 May 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi singer murder case
- फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिले के जाफरपुर कलां इलाके से गायब लोक गायिका को अगवा कर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या कर गायिका के शव को हरियाणा के रोहतक के महम में दफना दिया था। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आपसी संबंध में आई कड़वाहट की वजह से उसकी हत्या की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त रावता रोड निवासी गायिका के रूप में हुई है। गायिका हरियाणवी लोक गीतों की अपनी आवाज में रिकार्डिंग कर यूट्यूब पर अपलोड करती थी। 14 मई को गायिका के परिवार वालों ने जाफरपुर कलां थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। शिकायत में बताया कि गायिका अपने जानकार के साथ संगीत वीडियो की रिकार्डिंग करने के लिए गई थी। उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है।
Trending Videos
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसके जरिए पुलिस को आरोपी अनिल के बारे में पता चला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका फोन बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए 21 मई को अनिल और उसके साथी रवि को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे। इसी बीच 23 मई को युवती का शव हरियाणा के महम क्षेत्र स्थित भैणी भेरो फ्लाईओवर के पास जमीन के नीचे दफनाया हुआ मिला। महम थाना पुलिस ने हत्या और सबूत छुपाने का मामला दर्ज कर लिया।
Haryanvi singer murder case
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, युवती का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। अनिल ने बताया कि गायिका से उसके संबंध में कड़वाहट आ गई थी। वह उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही थी। वहीं युवती ने रवि पर पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिसकर्मी
- फोटो : एएनआई
इसमें रवि को जेल जाना पड़ा था। दोनों ने इसका बदला लेने के लिए उसे वीडियो बनाने के बहाने दिल्ली से रोहतक ले गए। जहां जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उसके दोस्त थे।

कमेंट
कमेंट X