पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे लोगों को इससे राहत मिली। तेज हवाओं व बारिश के कारण 40 पहुंचा अधिकतम तापमान लुढ़ककर मंगलवार को 30 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। बीते आठ सालों में 16 अप्रैल को इतना अधिक कम तापमान कभी नहीं रहा है। इस तरह से यह गर्मी के मौसम में इस सीजन का ठंडा दिन रहा।
तेज हवा से दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ ठंडा, रात को पड़ सकते हैं ओले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सोमवार रात से ही तेज आंधी चलने लगी। तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की व तेज बारिश भी हुई।
मंगलवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में 60-70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। शाम होते-होते मौसम काफी सुहावना हो गया और हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा।
वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इसी रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी बारिश और ओले पडने की भी संभावना है। इस कारण से गर्मी का अहसास नहीं होगा। विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।
बीते आठ सालों का 16 अप्रैल का तापमान
2018 -39.0 डिग्री
2017 -41.0 डिग्री
2016 -40.0 डिग्री
2015 -34.0 डिग्री
2014 -37.0 डिग्री
2013 -36.0 डिग्री
2012 -31.0 डिग्री
2011 -35.0 डिग्री