फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में हैलिकॉप्टर लैंडिंग से मचा हड़कंप, घबराकर यूं जुट गया पूरा गांव

Mon, 25 Sep 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद (मुरादनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद (मुरादनगर) Updated Mon, 25 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Helicopter Landing in a School at Muradnagar due to Raining
मुरादनगर में स्कूल में उतरा हैलिकॉप्टर तो लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में शनिवार दोपहर अचानक एक हैलिकॉप्टर के एक स्कूल में उतरने से हड़कंप मच गया। हैलिकॉप्टर दोपहर के तकरीबन 1:50 पर एक स्कूल के मैदान पर उतरा। हैलिकॉप्टर के लैंड करने की तेज गड़गड़ाहट से आसपास मौजूद ग्रामीण सहम उठे।





 

 

Helicopter Landing in a School at Muradnagar due to Raining
स्कूल के मैदान में खड़ा हैलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर के सुल्तानपुर गांव में अचानक हुई इस घटना ने लोगों को थोड़ी देर के लिए डरा दिया। हैलिकॉप्टर को स्कूल में उतरते देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। हैलिकॉप्टर स्कूल के मैदान में खड़ा था। देखने वालों की भीड़ लग गई थी। लेकिन ये साफ नहीं हो रहा था कि आखिर ये हैलिकॉप्टर यहां क्यों आया है..? 

 
Helicopter Landing in a School at Muradnagar due to Raining
गाजियाबाद के एक स्कूल में उतारा गया हैलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
लोग मन में सोच रहे थे कि इस हैलिकॉप्टर के भीतर कौन बैठा है। और तभी कुछ ही पलों में सायरन बजाती पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फिर तो वहां मौजूद लोगों को लगने लगा कि जरूर हैलिकॉप्टर में कोई नेता सवार है। लेकिन ऐसा नहीं था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Helicopter Landing in a School at Muradnagar due to Raining
हैलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने वहां पहुंचकर हैलिकॉप्टर चालक और इसमें सवार लोगों से पूछताछ की तो पता चला यह एक प्राइवेट हैलिकॉप्टर है जिसे चालक ने खराब मौसम और बरसात के चलते मजबूरी में स्कूल के मैदान में लैंड कराना पड़ा। 

 
विज्ञापन
Helicopter Landing in a School at Muradnagar due to Raining
मुरादनगर में हैलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद खत्म हुआ कोतूहल - फोटो : अमर उजाला
पूरा मामला जानने के बाद पुलिस ने हैलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए वहां सुरक्षकर्मी तैनात कर दिए। दूसरी और ग्रामीणों में हैलिकॉप्टर देखने का रोमांच बना रहा। दोपहर 3:20 पर हैलिकॉप्टर वहां से उड़ान भर कर चला गया तब जाकर लोगों में कोतूहल थमा।      
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed