फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS और IRS की अनोखी शादी, बिना फिजूलखर्ची के बने हमसफर, बची रकम यहां करेंगे खर्च

Thu, 07 Feb 2019 12:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Feb 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
ias irs couple court marriage shows example of simplicity will spend saved money on poors welfare
ias couple - फोटो : नवीन के फेसबुक से

आईएएस या आईआरएस अधिकारी की शादी में अक्सर आपने चमक-धमक और खर्चीले इंतजाम देखे होंगे, लेकिन गाजियाबाद में बुधवार को एक आईएएस और आईआरएस अधिकारी ने बेहद सादगी से शादी की। आईएएस ने तो करोड़ों की शादियां ठुकरा कर एक ऐसी शादी की जो किसी के लिए भी मिसाल होगी। इससे भी बड़ी बात ये है कि शादी में फिजूलखर्ची न करने के बाद इस दंपत्ति ने जो पैसे बचाए हैं वह एक खास मकसद के लिए इस्तेमाल करने वाले हैं। तस्वीरों में देखिए क्या है वो खास काम और कैसे हुई ये शादी...

ias irs couple court marriage shows example of simplicity will spend saved money on poors welfare
ias couple - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में शादी के बाद उन्होंने सदर तहसील में जाकर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी का पंजीकरण कराया। न बैंड-बाजा, न बारात और न ही शोरशराबा, उनकी शादी के दौरान दूल्हे-दुल्हन के माता-पिता, उनके अधिवक्ता और सिर्फ कुछ करीबी लोग मौजूद रहे। अफसर दंपति ने बताया कि फिजूलखर्ची रोकने का संदेश देने के लिए उन्होंने सादगी से शादी की है।

ias irs couple court marriage shows example of simplicity will spend saved money on poors welfare
ias couple - फोटो : अमर उजाला

कविनगर में रहने वाले नवीन कुमार चंद्र 2017 बैच के आईएएस और राजस्थान के गांव सुजानगढ़ की रहने वाली अंजना कुमारी 2017 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। दोनों फिलहाल मसूरी एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं और जल्द ही उन्हें उनकी पहली तैनाती मिलने वाली है। दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन साथ में समाज में एक संदेश देने का भी निर्णय लिया। दोनों के परिजनों की सहमति हुई तो उन्होंने शोरशराबे और महंगे इंतजाम से दूर रहकर सादगी से कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ias irs couple court marriage shows example of simplicity will spend saved money on poors welfare
ias couple - फोटो : नवीन के फेसबुक से

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे आईएसएस नवीन कुमार चंद्र और आईआरएस अंजना कुमारी अपने परिजनों के साथ सदर तहसील पहुंचे। अधिवक्ता अनिल आनंद ने ने बताया कि उन्होनें सब-रजिस्ट्रार प्रथम रविंद्र मेहता के कार्यालय में शादी का पंजीकरण कराया। नवीन कुमार चंद्र उनके सादगी से कोर्ट मैरिज करने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि वह फिजूलखर्ची के खिलाफ है।

विज्ञापन
ias irs couple court marriage shows example of simplicity will spend saved money on poors welfare
शादी - फोटो : अमर उजाला

शादियों में फिजूलखर्ची रोकने का संदेश देने के लिए कोर्ट मैरिज की है। शादी में फिजूलखर्च से न केवल लड़की के परिवार पर बोझ पड़ता है, बल्कि पैसों का दुरुपयोग भी होता है। इस रकम से वह समाज के दबे-कुचले वर्ग के लोगों के लिए कोई काम करेंगे। वहीं आईआरएस अधिकारी अंजना कुमारी ने कहा कि उनकी पहले से प्लानिंग थी कि शादी बिल्कुल सादगी से करेंगी और समाज में फिजूलखर्ची को रोकने का संदेश देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed